RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन।

त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजर सम्मानित।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)24 जनवरी।राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर आज समाहरणालय परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में मतदाता प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाहरणालय परिसर में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।
इसके उपरांत समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) एवं बीएलओ सुपरवाइजरों की भूमिका निर्वाचन व्यवस्था में अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो जमीनी स्तर पर मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में सतत कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची के निर्माण एवं अद्यतन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मियों में सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत पत्थलगड्डा प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 146, उत्क्रमित उच्च विद्यालय तेतरिया के बीएलओ मिथलेश कुमार, टंडवा प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 402, मध्य विद्यालय उलातू की बीएलओ कलावती देवी, सिमरिया प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 100 से 110 के बीएलओ सुपरवाइजर रोहित कुमार, गिद्धौर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 172 से 181 की बीएलओ सुपरवाइजर प्रियंका प्रिया, चतरा अनुमंडल अंतर्गत हंटरगंज प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 1 से 10 के बीएलओ सुपरवाइजर अनिल कुमार गुप्ता, कुंदा प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 273 से 277 के बीएलओ सुपरवाइजर रंजन कुमार राजू, चतरा प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 368 की बीएलओ सरिता देवी तथा हंटरगंज प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 21 की बीएलओ सुधा कुमारी शामिल हैं।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:संघर्ष और बलिदान ही जनसंघ की पहचान :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

छुटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूचि में शामिल कराने हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान

rktvnews

प्रखंड स्तरीय बी एल ओ प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित।

rktvnews

विश्वकर्मा पूजा पर विशेष:विश्वकर्मा देवशिल्पी हैं :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में रात 8 बजे तक 36.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो कई दशकों में सर्वाधिक है।

rktvnews

Leave a Comment