RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निसुरक्षा कवच के सुदृढ़ीकरण हेतु 38 अग्निशमन केन्द्रों कालोकार्पण एवं शिलान्यास तथा 35 अग्निशमन वाहनों का फ्लैग ऑफ किया।

लखनऊ/उत्तर प्रदेश (आरकेटीवी प्र o) 01 मार्च।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में अग्नि सुरक्षा कवच के सुदृढ़ीकरण हेतु 38अग्निशमन केन्द्रों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने 35 अग्निशमन वाहनों काफ्लैग ऑफ भी किया। उन्होंने अग्निशमन एवं जीवन रक्षा कार्य हेतु विशिष्ट उपकरणों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहाकि संकट के समय अग्निशमन सेवाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रदेश सरकार ने अग्निशमन से जुड़े कानूनों के व्यापक रिफॉर्म तथा इन सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए समयबद्ध तरीके से कार्य किया है। इसके परिणामस्वरूप अग्निशमन विभाग ने बेहतर इमरजेंसी सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वयं को तैयार कियाहै। आज यहां 25 जनपदों के 34 अग्निशमन केन्द्रों का लोकार्पण, 04 नए अग्निशमनकेन्द्रों का शिलान्यास तथा 35 फायर टेण्डर का फ्लैग ऑफ किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 1944 में अग्निशमन विभाग का गठन कियागया था। वर्ष 1944 से 2017 तक राज्य में कुल 288 फायर स्टेशन स्थापित हुए। विगत07 वर्षों में हमारी सरकार ने 71 नये फायर स्टेशन स्थापित किए हैं। वर्ष 2017-18 सेअब तक प्रदेश में अग्निशमन विभाग को अपनी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग1400 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें नए फायर स्टेशन की स्थापना तथा हाईराइज बिल्डिंग सहित सामान्य परिस्थितियों में अग्नि दुर्घटनाओं से सुरक्षा के लिए।।फायर टेण्डर क्रय करने के कार्य समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाए गए हैं। अग्निशमन विभाग में फायरमैन तथा अग्निशमन अधिकारियों की कमी को समय से पूरा किया गयाहै।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अग्निशमन से जुड़ी अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। इसके परिणाम स्वरूप ईज ऑफ डूईग बिजनेस मेंउत्तर प्रदेश की रैंकिंग में सुधार हुआ है। आमजन की सुविधा के लिए प्रदेश की सभी तहसीलों में एक-एक फायर स्टेशन स्थापित करने की दिशा में हम तेजी से अग्रसर हो चुके हैं। अगले कुछ ही वर्षों में उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य होगा, जहां तहसील स्तर पर एक-एक फायर स्टेशन की स्थापना हो जाएगी। इस दिशा में आज का यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनधन की हानि को रोकना हमारी प्राथमिकता होनीचाहिए। हमारा प्रयास हो कि फायर टेण्डर के रिस्पॉन्स टाइम को कम से कम करें।रिस्पॉन्स टाइम जितना कम होगा, उतना ही जनधन की हानि को रोकने में मदद मिलेगी। इससे आम जनमानस का विश्वास बढ़ेगा। इसके लिए प्रशिक्षण और उपकरण आवश्यक हैं। विगत कुछ समय से इस दिशा में किए गए प्रयासों से 33 हजार सेअधिक अग्नि दुर्घटनाओं में 3,780 जनहानि को रोका गया। इसी दौरान 5,000 से अधिक पशु हानि को भी रोका गया। इससे डेढ़ अरब रुपये की सम्पत्ति को बचाने में सफलता प्राप्त हुई है। गर्मी का सीजन आ रहा है। ऐसे में खड़ी फसलों में आग लगने की सम्भावना होती है। उस समय फायर विभाग की आवश्यकता महसूस की जाती है। इनसभी कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए अग्निशमन विभाग को कार्य करनाहै।
उन्होंने ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अग्निशमन तथा आपात सेवाओं के उच्चीकरण का कार्य किया है। प्रदेश में एस0डी0आर०एफ० के गठन की कार्यवाही की गई है। राज्य में एस०डी0आर०एफ0 की 06 कम्पनियां कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही,प्रदेश में स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का गठन कर महत्वपूर्ण इमारतों और संस्थानों की सुरक्षा का दायित्व इसे दिया गया है। अग्निशमन विभाग को 67 फायर टेण्डर, 02 फोमटेण्डर, 3,000 फायर रेजिस्टेन्ट ओवर ऑल डांगरी, 04 वॉटर मिस्ट कैफ मोटर साइकिल माउण्टेड सिस्टम, 15 जीप टोइंग व्हीकल्स, 02 वॉटर बाउजर तथा 01 वॉटर बाउजर केनिर्माण हेतु चेसिस उपलब्ध कराए गए हैं। इन कार्यों से प्रदेशवासियों, यहां आने वाले निवेशकों और पर्यटकों में एक विश्वास अर्जित हुआ है। इस विश्वास को और मजबूत करने का कार्य हमें करना है। आने वाले एक से डेढ़ वर्षों में हमारा प्रयास हो कि हर तहसील फायर स्टेशन से आच्छादित हो जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बड़े-बड़े शहरों में हाईराइज बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए हाइड्रोलिक अग्निशमन वाहनों की उपलब्धता के कार्य को प्राथमिकता केआधार पर आगे बढ़ाना चाहिए। इससे किसी भी दुर्घटना के समय जनधन की हानि को न्यूनतम करने में मदद मिलेगी। ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कानूनों में व्यापक सुधार करने से निवेशकों का विश्वास मजबूत होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर अग्निशमन की घटनाओं, बाढ़ की स्थिति तथासड़क दुर्घटनाओं का एक निश्चित समय होता है। ऐसे में सम्बन्धित विभाग बचाव कार्य करते हैं। इसके अलावा, अन्य समय में विभाग को स्कूलों तथा कॉलेजों में विद्यार्थियों काप्रशिक्षण करने तथा उनकी काउंसिलिंग के कार्यों का आयोजन करना चाहिए। केवल विभाग के स्तर से किये जाने वाले बचाव कार्य के साथ ही, यह भी महत्वपूर्ण है कि हम बचाव के लिए लोगों को पहले से ही तैयार करें। अग्निकाण्ड के लिए कौन-कौन सी लापरवाही जिम्मेदार है, इसके प्रति लोगों को पहले से जागरूक किया जाना चाहिए।आग की चपेट में आने पर किन बचाव उपायों को अपनाएं तथा अपने स्तर से क्या प्रयास करें, इसके बारे में लोगों को जागरूक कराया जाना चाहिए। हाईराइज बिल्डिग्स में आग लगने पर लिफ्ट का प्रयोग नहीं करना है, इसके लिए लोगों को जानकारी दी जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए हर घटना एक सबक होनी चाहिए। इनका डाटा बनाते हुए विभागीय समन्वय से सभी जनपदों को घटना के कारणों, इसमें हुई लापरवाही तथा घटना से हमने क्या सबक लिया, इसके बारे में बताया जाना चाहिए।यह भविष्य में बचाव कार्य में एक बड़ी भूमिका का निर्वहन कर सकता है। उपाय सेज्यादा महत्वपूर्ण बचाव है, जिससे बड़े पैमाने पर जनधन की हानि को रोका जा सकताहै। अक्सर सड़क दुर्घटनाओं के समय कुछ लोग असंवेदनशीलता से वीडियो बनाते हैं,जबकि उस समय सबसे पहले प्रभावितों को बचाना चाहिए और राहत कार्यों में भाग लेना चाहिए। हमें इन सब कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश पुलिस ने राज्य में बेहतर कानून-व्यवस्था की स्थापना की है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं, माफिया राज खत्म हुआ है। आज प्रदेश में सभी नियुक्तियां पारदर्शिता वशुचितापूर्ण तरीके से की जा रही हैं। इनमें सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल रहा है।
परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहाकि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस की मिसाल देश व दुनिया में दी जाती है। विगत दिनों आयोजित ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री ने भी कहा किउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से अन्य प्रदेशों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में अग्निशमन विभाग तथा पुलिस के आधुनिकीकरण, अवस्थापना विकास तथा संसाधन उपलब्ध कराने के कार्य किए गए हैं। पुलिस को नया स्वरूप दिया गयाहै। अनेक मजबूत कानून बनाकर पुलिस की वर्किंग को प्रभावी बनाने में मुख्यमंत्री जीका महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश में पर्व और त्यौहार शान्तिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे।हैं। प्रदेश में बड़े-बड़े आयोजनों को सम्पन्न कराने में उत्तर प्रदेश पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से नई चुनौतियों से निपटने के लिए कार्यकिए जा रहे हैं।
इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार, डी०जी० फायर अविनाश चन्द्रतथा पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:41 बंदियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजना से किया गया लाभान्वित।

rktvnews

एस एस यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का नौवां वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र!अन्य पिछड़ा वर्गों हेतु पृथक से कोड निर्धारित करते हुए राष्ट्रीय जनगणना करवाने का किया अनुरोध।

rktvnews

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नई वेबसाइट की शुरुआत की, वेबसाइट (https://trai.gov.in/) पर उपलब्ध है।

rktvnews

भोजपुर:चांदी में झारखंड पुलिस के हवलदार की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी।

rktvnews

प्रशिक्षण के उपरांत तकनीक व कौशल बच्चों के काम आये : वी.आनंद कुमार

rktvnews

Leave a Comment