RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

आरा मेयर के भतीजे आशु राज ने भोजपुर को किया गौरवान्वित!सीबीएसई 12 में हुए वाराणसी टॉपर।

पिता आलोक रंजन और माता सुमेधा गुप्ता के साथ आशु राज।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 मई।शिक्षा के क्षेत्र में भोजपुर जिले का नाम हमेशा सुर्खियों में रहा है वो चाहे सरकारी विद्यालयों के बच्चों की अतुलनीय सफलता के रूप में हो या निजी विद्यालयों की। इसी सफलता के परचम को पुनः भोजपुर जिले में जन्मे आशु राज ने शिक्षा के क्षेत्र में लहराया है।आरा की मेयर इंदु देवी के भतीजे और श्री आलोक रंजन एवं श्रीमती सुमेधा गुप्ता के पुत्र आशू राज जो वाराणसी के सनबीम सनसिटी के छात्र है।जो इस वर्ष 12 की परीक्षा परिणाम में वाणिज्य संकाय में 97.8% अंक लाकर वाराणसी टॉपर बने है।आशु ने अपनी इस सफलता से वाराणसी जिले सहित विद्यालय और भोजपुर जिले को गौरवान्वित किया है। आशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिवावकों सहित विद्यालय प्रबंधन को दिया है साथ ही इनके इस सफलता से मेयर परिवार में हर्ष का माहौल है।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की जमशेदपुर परिसदन में पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

लगातर आती मार्केटिंग फोन कॉल्स कर रही परेशान।

rktvnews

मामला आनंद मोहन की रिहाई का! सरकार का फैसला विधि सम्मत:लाल दास राय

rktvnews

भोजपुर:BEST DISTRICT ELECTION OFFICER अवॉर्ड से नवाजे गए जिलाधिकारी सुल्तानिया।

rktvnews

केंद्रीय बजट 2026-27 में प्रत्‍यक्ष कर प्रस्‍तावों में दंड और अभियोजन को युक्तिसंगत बनाने की घोषणा।

rktvnews

गढ़वा :एसआईएस लिमिटेड, बेलचंपा में अधिकारी सेवा के 64 प्रशिक्षु अधिकारियों का दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment