RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा:02 मार्च 2024 से होगा आयुष्मान कार्ड निर्माण विशेष अभियान का शुभारंभ।

दरभंगा/बिहार 01 मार्च।जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के आदेशानुसार अपर समाहर्त्ता विधिव्यवस्था-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी दरभंगा राकेश रंजन द्वारा बताया गया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण विशेष अभियान का शुभारंभ 02 मार्च 2024 से किया जाना है।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना* के पात्र लाभार्थी नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान या कॉमन सर्विस सेंटर (वसुधा केंद्र) से संपर्क कर अपना कार्ड बनवा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र लाभुक को निम्नलिखित कागजात लाना अनिवार्य है।यथा-पारिवारिक पहचान के लिए राशनकार्ड या प्रधानमंत्री जी का लाभार्थी परिवार के नाम पत्र,व्यक्तिगत पहचान के लिए आधार कार्ड या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य फोटो पहचान पत्र।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निदेशित करते हुए कहा कि सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को आवश्यक व्यवस्था करने एवं लाभुकों को स-समय सूचना देने हेतु निदेशित करें।
साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारी को विशेष ध्यान रखने का निदेश दिया गया एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निदेशित किया गया है की स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे एवं लाभार्थी के बीच प्रचार-प्रसार करे।

Related posts

अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा आरा का वीर कुंवर सिंह पार्क।

rktvnews

सी-डॉट और आईआईटी मंडी ने गतिशील स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराने के लिए वाइडबैंड स्पेक्ट्रम सेंसर के सेमीकंडक्टर चिप विकसित करने का समझौता किया।

rktvnews

भोजपुर:मैनेजमेंट निरन्तर छात्रों के समग्र विकास के लिए अग्रसर :निदेशक सिद्ध विजय जैन

rktvnews

क्या 2047 विकसित भारत की राजनीति, विश्वगुरु के नारे को साकार कर पायेगी?

rktvnews

शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने सहित पाँच सूत्री मांगों के समर्थन में जाप कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व शेर दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment