RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने व कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान जल्द कराएं पंजीकरण : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

नारनौल/महेन्द्रगढ़ 29 फरवरी। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल को लेकर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने आज उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इसके बाद उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने एवं कृषि संबंधित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। विभाग के अधिकारी किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित करें।
उपायुक्त  ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा के तहत पंजीकरण करके किसान विभिन्न सरकारी योजनाओं, कृषि यंत्रो पर सब्सिडी, प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलो मे नुकसान होने पर क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ उठा सकते है।
उपायुक्त ने जिला के किसानों से आह्वान किया कि जिन्होने अभी तक अपनी फसल का पंजीकरण नही करवाया है वो जल्द से जल्द पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण करवाये। उन्होंने बताया कि जिन किसानो को अपनी फसल नहीं बेचनी है वो भी भूमि का रिकार्ड मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज करवाएं ताकि कृषि विभाग से सम्बन्धित स्कीमो का लाभ उठा सकें।
उक्त बैठक मे एसडीएम जितेंद्र, नगराधीश मंजीत कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज, देवेन्द्र सिह उपनिदेशक कृषि तथा किसान कल्याण विभाग  के अलावा अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्रपति भवन में सजी मानव संग्रहालय की सांस्कृतिक विरासत की अनूठी प्रदर्शनी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एकीकृत समुद्री सर्वाइवल प्रशिक्षण केन्द्र, ओएनजीसी संस्थान का उद्घाटन किया।

rktvnews

18वी राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन 2मार्च 23 को होगा।

rktvnews

औरंगाबाद : दलितों पर हो रहे अत्याचार पर क्यों चुप हैं राज्य सरकार: आदित्य पासवान

rktvnews

बाबा साहेब अंबेडकर की 67 वीं पुण्यतिथि एवं बाबरी मस्जिद विध्वंस शहादत दिवस पर भाकपा-माले ने लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ मार्च निकाला।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ का होली मिलन।

rktvnews

Leave a Comment