RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ- 2025 को लेकर जागरूकता रथ रवाना।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)21 अगस्त।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने आज समाहरणालय परिसर से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2025 के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर किसानों को योजना का लाभ लेने हेतु जागरूक करेगा तथा समय पर बीमा कराने की अपील करेगा।
इस योजना के अंतर्गत ऋणी एवं गैर ऋणी—दोनों श्रेणी के किसानों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। जिले में कुल 1,12,998 कृषकों का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से अब तक 15,535 किसानों ने बीमा कराया है।

गैर ऋणी किसान : कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से नामांकन करेंगे।

ऋणी किसान : जिस बैंक से उन्होंने ऋण लिया है, वहीं से नामांकन कराएंगे।

जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि किसानों को बीमा कराने हेतु केवल ₹1 टोकन मनी का भुगतान करना होगा। इस योजना का संचालन HDFC ERGO बीमा कम्पनी द्वारा किया जा रहा है।
योजना से संबंधित जानकारी के लिए किसान जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कार्यालय अथवा कृषि रक्षक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14447 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड (पंजीयन केंद्र पर दिखाने हेतु), बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि स्वामित्व संबंधी प्रपत्र एवं वंशावली, बटाई प्रमाण पत्र (यदि बटाईदार कृषक हों – नोटराइज्ड), फसल बुवाई प्रमाण पत्र (स्वसत्यापित) तथा मोबाइल नंबर है।

Related posts

सारण:फ्लाइंग स्क्वॉड टीम सक्रिय रूप से कार्य करें, निष्क्रियता या उदासीनता पर सीधी कार्रवाई की जाएगी:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी अमन समीर

rktvnews

गढ़वा:SIS GTO (अधिकारी सेवा ) बैच के प्रशिक्षण का अमन कुमार पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया शुभारंभ।

rktvnews

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का हमेशा करती हूं प्रयास : वर्षा खान

rktvnews

छत्तीसगढ़ के युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के साथ काम करने का मिलेगा मौका: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व राज्यसभा सांसद ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

नवादा: नाम निर्देशन पत्र की संविक्षा में 17 में से कुल 8 पाए गए सही।

rktvnews

Leave a Comment