RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रॉयल नीदरलैंड्स नौसेना के उप-कमांडर और एचएनएलएमएस डी. रूयटर का कोच्चि दौरा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 06 मई।रॉयल नीदरलैंड्स नेवी शिप एचएनएलएमएस डी रूयटर (एफ804) 04 मई 2026 को कोच्चि पहुंचा। यह डी ज़ेवेन प्रोविंसियन-क्लास का युद्धपोत है।

इस जहाज का आगमन रॉयल नीदरलैंड्स नेवी के उप कमांडर (डीसीएन) मेजर जनरल (रॉयल मरीन) रॉब डी विट और कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) में नीदरलैंड्स की राजदूत मारिसा गेरार्ड्स सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे के समय में हुआ है।

कोच्चि बंदरगाह पहुंचने पर, एचएनएलएमएस डी रूयटर युद्धपोत को भारतीय नौसेना के फास्ट इंटरसेप्टर जहाज के अनुरक्षण में लाया गया और नौसेना बैंड के साथ औपचारिक स्वागत किया गया।

यह युद्धपोत वर्तमान में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पांच महीने की तैनाती पर है और सहयोगी देशों के साथ यह विभिन्न समुद्री अभ्यासों में भाग लेगा। डीसीएन के नेतृत्व में नौसैनिक प्रतिनिधिमंडल के साथ-साथ नीदरलैंड के नौसैनिक युद्धपोत का भारतीय बंदरगाह पर पहुंचना दोनों देशों के बीच मजबूत और घनिष्ठ समुद्री संबंधों की दिशा में महत्वपूर्ण है। रॉयल नीदरलैंड नौसेना के डीसीएन ने इससे पहले फरवरी 2026 में विशाखापत्तनम में आयोजित मिलान 26 के अंतर्गत आईओएस कॉन्क्लेव ऑफ चीफ्स कार्यक्रम में भाग लिया था।

नीदरलैंड के नौसेना प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिणी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल प्रकाश गोपालन से मुलाकात की। दोनों के बीच बातचीत में समुद्री क्षेत्र में पारस्परिक हित के मामलों को शामिल किया गया, जिसमें दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के तरीके भी शामिल रहे।

नीदरलैंड्स के राष्ट्रीय स्मरण दिवस (04 मई) के अवसर पर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, मेजर जनरल रॉब डी विट और राजदूत मारिसा गेरार्ड्स ने एसएनसी युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर किया शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नीदरलैंड्स प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण सहयोग बढ़ाने और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने पर केंद्रित द्विपक्षीय बैठकों की एक श्रृंखला में भाग लेगा। प्रतिनिधिमंडल दक्षिणी नौसेना कमान के विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों का दौरा करेगा और उन्नत सिमुलेटरों तथा अत्याधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना के प्रदर्शन देखेगा। यह प्रतिनिधिमंडल भारत की जहाज निर्माण क्षमताओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने और औद्योगिक सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड का भी दौरा करेगा। दोनों नौसेना कर्मियों के बीच कई पेशेवराना और सामाजिक मेलजोल की भी योजना बनाई गई है।

कोच्चि से प्रस्थान करने पर, एचएनएलएमएस डी रुयटर भारतीय नौसेना के किसी जहाज के साथ पैसेज एक्सरसाइज (पासेक्स) में भाग लेगा, जिससे अंतरसंचालनीयता और परिचालन तालमेल को और मजबूत किया जा सकेगा।

Related posts

सारण: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन कर रहे दो युवक हुए गिरफ्तार।

rktvnews

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने भरी हुंकार!शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश को बताया संविधान विरोधी।

rktvnews

गिरिडीह में रीडिंग कैंपेन – “मेरी किताब, मेरी कहानी” के अंतर्गत मोबाइल लाइब्रेरी वैन का शुभारंभ।

rktvnews

आपदा जोखिम वित्तीय पोषण समुदायों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व कल्याण, अर्थव्यवस्थाओं की स्थिरता और पर्यावरण के संरक्षण में एक निवेश है: डॉ. भारती प्रवीण पवार।

rktvnews

गढ़वा:”आपकी पूंजी, आपका अधिकार” के तहत अनक्लेमड डिपॉजिट शिविर का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा, समुद्र वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए नए फ्रंर्टिअर के रूप में, उभर रहे हैं; एक प्रभावी नियामक व्यवस्था का आह्वान किया।

rktvnews

Leave a Comment