RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

गोपालगंज जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कोचिंग संचालकों संग की बैठक!दिए आवश्यक निर्देश।

गोपालगंज/ बिहार 22 अगस्त।जिला पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा आज 22 अगस्त को जिले के कोचिंग संचालको के साथ बैठक की गयी।
संबंधित बैठक में अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के के पाठक के निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी डी पी ओ ,सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवंवजिले के कोचिंग संचालकों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए ।
जिसमें प्रमुख रुप से उनके द्वारा निदेश दिया गया कि किसी परिस्थिति में कोचिंग का संचालन विद्यालय अवधि प्रात: 9 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक नहीं किया जाएगा ।
सभी कोचिंग संस्थान विद्यालय अवधि के पहले या विद्यालय अवधि के पश्चात अपनी कक्षाएं चलाने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होंगे ।वह अपने टीचिंग फैकेल्टी में किसी ऐसे व्यक्ति को ना रखें जो स्वयं किसी अन्य सरकारी अथवा गैर सरकारी विद्यालय के अध्यापक या कर्मी हैं ,साथ ही कोचिंग संस्थानों के संचालन मंडल में यदि किसी कार्यरत सरकारी कर्मी या पदाधिकारी को रखा है तो उसकी सूचना जिला पदाधिकारी को समर्पित करें ।उनके द्वारा इस आशय का शपथ पत्र भी विभाग को समर्पित करना होगा।
जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अपने जिले के सभी कोचिंग संस्थानों चाहे वह किसी भी कक्षा अथवा प्रतियोगिता परीक्षा( बी पी एस सी / यूपीएससी सहित )की सूची बना लें। संबंधित बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शाखा मोहम्मद जमालुद्दीन सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं कोचिंग संस्थानों के संचालक आदि उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने रायपुर की पहली महिला विधायक स्वर्गीय रजनी ताई उपासने के निवास पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता रामकिशोर राय का निधन!

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने राजस्व संवर्धन को लेकर खनन,विद्युत,आबकारी,सिंचाईं, राजस्व आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लाभार्थियों को सौंपी गई चाभी।

rktvnews

पटना:”गीता”को जीने वाले महान चिंतक कवि थे हृदय नारायण : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

08 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment