RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

एसुस ने पुणे में नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ अपनी पैन इंडिया रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ किया है।

मुस्कान, पीआर 24×7\29 फरवरी।देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी एसुस इंडिया ने आज पुणे में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। 320 वर्ग फुट में फैला हुआ यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर हार्डवेयर की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ ही एसुस फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स की पेशकश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिनमें वीवोबुक, ज़ेनबुक, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप्स, गेमिंग डेस्कटॉप्स और ऑल इन वन डेस्कटॉप्स शामिल हैं। पश्चिम क्षेत्र में स्थित यह ब्रैंड का 7वाँ स्टोर है।
इस विस्तार के बारे में बात करते हुए, जिग्नेश भावसार, नेशनल सेल्स मैनेजर- पीसी एंड गेमिंग बिज़नेस, एसुस इंडिया, ने कहा, “हम भारत में अपने रिटेल फुटप्रिंट के विस्तार की घोषणा करते हुए बेहद हर्षित महसूस कर रहे हैं। पुणे हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। ऐसे में, उभरते शहर में नवीनतम ब्रैंड स्टोर का उद्घाटन हमारे लेटेस्ट इनोवेशन के बेहतर अनुभव के साथ, देश के विभिन्न क्षेत्रों में कंज्यूमर्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। एक स्ट्रेटेजिक रिटेल एक्सपांशन एप्रोच के साथ, हम अपने यूज़र्स के लिए और अधिक इंटरैक्शन व नए टच पॉइंट्स बनाना जारी रखेंगे।”
रिटेल स्टोर का पता: सीज़न्स मॉल, सोलापुर हाईवे, मगरपट्टा, पुणे

Related posts

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

श्रीलंका की अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना,वर्तमान में जीने की कला विशेषज्ञ डॉ अंजली मिश्रा का राष्ट्रपति निलयम,हैदराबाद में जबरदस्त प्रस्तुति।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सिविल सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का अनुसमर्थन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने नोएडा में सिनोप्सिस के चिप डिजाइन सेंटर का उद्घाटन किया।

rktvnews

हिंदुओं के पर्व के दिन सदन के संचालन का कोई औचित्य नहीं- विजय सिन्हा ।

rktvnews

भारत ने पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन की उल्टी गिनती शुरू की।

rktvnews

Leave a Comment