RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नितिन गडकरी ने अरुणाचल प्रदेश में 305.50 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग-913 के 8 हिस्सों के निर्माण के लिए 6728.33 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।

नई दिल्ली/29 फरवरी।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक पोस्ट में बताया कि अरुणाचल प्रदेश में ईपीसी मोड पर 305.50 किलोमीटर की इंटरमीडिएट लेन सड़क के रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)- 913 (सीमांत राजमार्ग) पर 8 हिस्सों के निर्माण के लिए 6728.33 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
श्री गडकरी ने कहा कि इस विकास का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के साथ सामाजिक और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देना है। इस सीमांत राजमार्ग के निर्माण से प्रवासन पर नियंत्रण लगने की आशा है, जिससे अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में रिवर्स हैबिटेशन (बसावट) को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा ये सीमांत राजमार्ग खंड महत्वपूर्ण नदी घाटियों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सड़क बुनियादी ढांचे का निर्माण करेंगे, जिससे राज्य में कई जलविद्युत परियोजनाओं के विकास में सहायता प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि यह मुख्य रूप से ग्रीनफील्ड सड़क कम आबादी वाले ऊपरी अरुणाचल क्षेत्रों को जोड़ेगी, जो पर्यटन के लिए आदर्श है। साथ ही, यहां भविष्य में बढ़ते पर्यटन के कारण यातायात में बढ़ोतरी का अनुमान है।

Related posts

भोजपुर:ज्ञान ज्योति विद्यालय में गरबा सह डांडिया का आयोजन ,नव दुर्गा व रामलीला कथा का मंचन।

rktvnews

भोजपुर : पूर्व सांसद का शाहपुर मे स्वागत।

rktvnews

गिरीडीह:डुमरी में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, अतिक्रमण हटाने एवं नो-इंट्री व्यवस्था लागू करने का निर्णय।

rktvnews

27 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ रुपये की Recovery & Reconstruction (R&R) योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:स्वामी सहजानंद सरस्वती की मनाई गई जयंती।

rktvnews

Leave a Comment