RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

भोजपुर:एनीमिया मुक्त भारत के लिए स्कूली बच्चों हेतु कैंप लगा, जांच के साथ इसके रोक थाम के लिए योगाभ्यास।

आरा/भोजपुर 27 फरवरी।एनीमिया मुक्त भारत के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित व बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के नेतृत्त्व मे जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर के तत्वावधान में योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य द्वारा बड़हरा स्वास्थ्य केन्द्र के उप स्वास्थ्य केन्द्र सह हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर सरैया के सहयोग से एनीमिया के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया।स्वामी श्री सूर्यनाथ उच्च विद्यालय सरैया के प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश कुमार सिंह के नेतृत्त्व में सैकड़ो छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रांगण में योग शिविर के माध्यम से एनीमिया से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया।इस कार्यक्रम में शिक्षक अनिल कुमार, पियूष कुमार, धीरब्रत सिंह,धनंजय तिवारी,राजीव रंजन शिक्षिकाओं मे प्रिती,नैना ठाकुर,रागनी कुमारी के साथ डा.उमेश कुमार सिंह ने सहयोग किया।योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य ने कहा कि प्रार्थना,सूर्य नमस्कार, चन्द्र नमस्कार,सूक्ष्म प्राणायाम, हास्यासन,पादहस्तान, तालीवादन व शान्ती पाठ के साथ संकल्प को अपने दैनिक क्रियाओ में शामिल करने से एनीमिया को रोक सकने में हम देश वासी सफल हो सकते है व स्मरण शक्ति को सबल बना जा सकते हैं।
इस अवसर पर पर बड़हरा उप स्वास्थ्य से शिवशंकर कुमार एवं डॉ संजय कुमार, पूजा कुमारी, विद्या कुमारी, सीधा कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक भाग लि‍ए ।

Related posts

आठ दिन के नवजात शिशु को पोलियो खुराक पिलाकर सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 प्रथम चक्र की हुई शुरुआत!तीन माह के गर्भवती माता को सी.एस. द्वारा दिया गया टीकाकरण कार्ड।

rktvnews

नए भारत का नया राष्ट्रवाद और विदेशी सामानों के बहिष्कार का आह्वान।

rktvnews

भोजपुर:केन्द्र द्वारा जातीय जनगणना कराने के फैसले पर युवा जदयू, भोजपुर का उत्सव मार्च।

rktvnews

भोजपुर: स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में उतरे कांग्रेसी ,की प्रेस वार्ता।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 फरवरी 26

rktvnews

दरभंगा:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत दायर मामलों में सार्थक कार्रवाई प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध करावें सभी लोक प्राधिकार: डीएम

rktvnews

Leave a Comment