RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:शाहपुर के इटावा में शादी समारोह में विषाक्त भोजन से बीमार हुए लोगो से भाजपा नेताओं ने की भेंट।

आरा/भोजपुर 27 फरवरी।आज शाहपुर के इटावा में शादी समारोह में विषाक्त भोजन के शिकार मरीजों से भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित पार्टी के प्रमुख नेताओ ने सदर अस्पताल और निजी अस्पताल मे भर्ती मरीजों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। भर्ती मरीजों के परिजनों ने अस्पताल की कुव्यवस्था संबंधित जानकारी दी जिसके पाश्चात्य जिलाध्यक्ष ने सिविल सर्जन भोजपुर से बात कर व्यवस्था में सुधार और उचित इलाज व्यवस्था करने की बात की। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि जल्द ही बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी से अस्पताल की व्यवस्था में सुधार के लिए भेट किया जाएगा।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जिला मंत्री संतोष कुमार चंद्रवंशी, जिला प्रवक्ता निशांत सिंह सेंगर आदि मौजूद थे।,

Related posts

अटल भूजल योजना के अंतर्गत तालाबों के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक!मानक अनुरूप गुणवत्ता के साथ तालाबों का किया जाए कार्य पूर्ण:जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर डीएम ने किया माल्यार्पण।

rktvnews

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे मना विश्व पर्यावरण दिवस।

rktvnews

दरभंगा:मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं सफल संचालन के लिए दरभंगा के डी.एम एवं डी.ई.ओ को किया गया सम्मानित।

rktvnews

कोलकाता:‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment