RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला।

भोजपुर के डीडीसी बने मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त,अनुपमा सिंह होंगी भोजपुर की नई उपविकास आयुक्त।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)28 अगस्त।आज बिहार के 25 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की लिस्ट जारी की गई है। 14 नए अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जबकि 11 अधिकारियों को पदस्थापना की प्रतीक्षा में रखा गया है।
बिहार की नीतीश सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 25 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। भागलपुर समेत कुछ शहरों के सिटी कमिश्नर बदले गए हैं। 11 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है।
बुधवार को जारी आईएएस ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार सारण के नगर आयुक्त सुमित कुमार को पश्चिम चंपारण का उपविकास आयुक्त बनाया गया है। इनके साथ ही 14 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, 11 अधिकारियों को वर्तमान पद से मुक्त कर पदस्थापना की प्रतीक्षा में रखा गया है। वहीं भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी और बिहार खेल प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार राज की सेवा वापस गृह विभाग को सौंप दी गई है।
छपरा के सिटी कमिश्नर सुमित कुमार को बेतिया का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। खगड़िया की उप विकास आयुक्त प्रीति को बतौर भागलपुर सिटी कमिश्नर तैनात किया गया है। मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त नवीन कुमार को गया में उप विकास आयुक्त बनाकर भेजा गया है। सासाराम नगर आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल को छपरा का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।
इसी तरह, छपरा की उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी को स्थानांतरित करते हुए नवादा का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। दीपक कुमार मिश्रा को नवादा उप विकास आयुक्त से नालंदा का सिटी कमिश्नर तैनात किया गया है। मोतिहारी सदर के अनुमंडल अधिकारी श्रेष्ठ अनुपम को मुजफ्फरपुर का उप विकास आयुक्त बनाकर भेजा गया है। बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक पलासिया को खगड़िया का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। बगहा की अनुमंडल पदाधिकारी अनुपमा सिंह का तबादला आरा कर दिया गया है, जहां वह उप विकास आयुक्त का पदभार देखेंगी।
वैशाली जिले के महुआ की अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रिमा अत्री को पूर्णिया का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। दानापुर (पटना) के अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप सिंह को भागलपुर में उप विकास आयुक्त बनाकर भेजा गया है। सोनपुर (सारण) के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार निशांत विवेक को उप विकास आयुक्त, गोपालगंज तैनात किया गया है। पटना सदर के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर का ट्रांसफर नालंदा कर दिया गया है, जहां वे उप विकास आयुक्त का पद संभालेंगे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के हर्षिल में शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

काशी तमिल संगमम द्वितीय के तमिल छात्र समूह ने सारनाथ का भ्रमण किया।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:राजस्व कार्य की लापरवाही में मुसहरी के दो राजस्व कर्मी हुए निलंबित।

rktvnews

लोकसभा में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए इण्डिया गठबंधन के सांसदों ने किया प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर;जनता की समस्याओं को सुनना और हल करना ही हमारी प्राथमिकता:सुदामा प्रसाद

rktvnews

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार, रक्तदान शिविर और प्रबुद्धजन संवाद सहित अनेक कार्यक्रमों में सहभागिता की।

rktvnews

Leave a Comment