RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंबेडकर जयंती पर अनुयायियों संग किया सहभोज, दिया समरसता का संदेश।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 14 अप्रैल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जन्मस्थली स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए अनुयायियों के साथ सहभोज कर सामाजिक समरसता का प्रेरक संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर देशभर से पधारे श्रद्धालुओं के साथ पंक्तिबद्ध बैठकर भोजन ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का जीवन हमें समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंबेडकर जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में समरसता और एकता को सुदृढ़ करने का अवसर है। इस प्रकार का सहभोज समाज में भेदभाव मिटाने और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। हमें बाबा साहब अम्बेड़कर के सामाजिक समरसता के संदेश को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अनुयायी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट,जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, विधायक उषा ठाकुर, आलोक कुमार, भंते धम्मदीप महाथेरो,श्रवण चावड़ा, राजेश वानखेड़े, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, डीआईजी मनोज सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण यांगचेन भूटिया भी मौजूद थे।

Related posts

दुमका:डालसा के तत्वाधान में ऑब्जर्वेशन होम, ओल्ड एज होम एवं मूकबधिर आवासीय विद्यालय में मेडिकल कैंप एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संसदीय क्षेत्र का दौरा, रायसेन में ‘दिशा समिति’ की बैठक की।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व मामलों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

“क्लासरूम से कॉर्पोरेट तक: उच्च शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी”।

rktvnews

भोजपुर:ट्रांसफारमर से बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ने से खेती-किसानी चौपट : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 सितंबर 24

rktvnews

Leave a Comment