RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : दर्शको के बीच 6 साल की नंदिका ने कथक प्रस्तुति से बांधा समां।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जून।भोजपुर की नन्ही नृत्यांगना नंदिका ने अंतर्राष्ट्रीय गंगोत्सव के मंच पर कथक प्रस्तुत किया। महज 6 साल की उम्र में हजारों दर्शको के बीच नंदिका ने कथक प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। पटना के कंगन घाट पर सनातनी गंगा फाउंडेशन एवं आईडीपीटीएस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित बिहार सांस्कृतिक गौरव गंग कला आरती के सांस्कृतिक सत्र में नंदिका ने कथक सम्राट पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज रचित ठुमरी “साँवरा गिरधर मोहे मन भायो रे ” पर भाव अभिनय से दर्शको का दिल जीत लिया। वहीं ततकार एवं तिहाई में नंदिका के पद संचालन को देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। इस प्रस्तुति के बाद नंदिका को सेवानिवृत डीएसपी विजय कुमार यादव ने विशिष्ट कला पुरस्कार प्रदान किया। मंच संचालन गुरु बक्शी विकास व धन्यवाद ज्ञापन कैप्टन प्रवीन कुमार ने किया। नंदिका की इस उपलब्धि पर संगीत विदुषी बिमला देवी, तबला वादक शिवानंदन प्रसाद श्रीवास्तव, पुष्पक सिन्हा, क्षमा लाल गुप्ता, गुरु आदित्या श्रीवास्तव, डॉ. किरण कुमारी ने बधाई दी। नंदिका की उपलब्धि पर अंतर्राष्ट्रीय कथक नर्तक राजीव रंजन ने कहा कि इतनी कम उम्र में प्रतिभा का ऐसा रूप नंदिका के सुखद भविष्य का संकेत है। भोजपुर से एक नई नृत्यांगना का सृजन हुआ है।

Related posts

भोजपुर क्रीड़ा भारती कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

rktvnews

आरा रेल थाने ने ट्रेन के डिब्बे से बरामद किए बियर के केन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के सीकर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित की।

rktvnews

एक राह ईहो बा

rktvnews

भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी में फीफा वर्ल्ड कप को लेकर उत्साह।

rktvnews

सरकार घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में और सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है: रक्षा सचिव

rktvnews

Leave a Comment