RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

जग रुलाता है मां हंसाती है !

कवि सिद्धनाथ शर्मा ” सिद्ध”(वाराणसी)

जग रुलाता है मां हंसाती है !

तन्हाई में याद कभी जब आती है ।
तस्वीरों से बात मेरी हो जाती है ।।

मोबाइल का आज जमाना है आया ।
तस्वीरें हैं पास नहीं अब पाती है ।।

वो करती मिस काल अंधेरी रातों में ।
उठते -उठते मोबाइल कट जाती है ।।

खुशियों की परवाह मुझे कैसे होगी ।
ग़म आयी है हाथ हमारी थाती है ।।

हो जाती है भेंट कभी जब मेले में ।
होठों से आंचल दाबे शरमाती है ।।

करती थी मां प्यार कभी बाबू जी से ।
मां मेरी अनहोनी से घबराती है ।।

होता जब मायूस सुनाती मां किस्से ।
खुद रोती मां लेकिन हमें हंसाती है ।।

Related posts

जयपुर:जिला प्रभारी मंत्री ने उम्मेद उद्यान में किया वृक्षारोपण, सभी प्रदेशवासी अधिकाधिक वृक्षारोपण करें – पंचायतीराज मंत्री

rktvnews

मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर

rktvnews

पटना जीपीओ में फैलेंगी दीदी की रसोई की खुशबू ,हुआ करार।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार सिंह के पिता का निधन,गणमान्यों ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पटना पक्षी अभयारण्य और छारी-ढांड में नए रामसर स्थलों का स्वागत किया।

rktvnews

पटना:न्यायालय में भगवान श्री चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की जाय : लक्ष्मण

rktvnews

Leave a Comment