RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने गुजरात में ओखा मुख्य भूमि और बेट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली/ पीआईबी 25 फरवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओखा मुख्य भूमि और बेट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया, जिसे लगभग 980 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। लगभग 2.32 किलोमीटर लंबा यह सेतु का देश का सबसे लंबा केबल-आधारित सेतु है।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

“ओखा मुख्य भूमि और बेट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाला सुदर्शन सेतु लगभग 980 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। लगभग 2.32 किलोमीटर लंबा यह सेतु का देश का सबसे लंबा केबल-आधारित सेतु है।

“अदभुत सुदर्शन सेतु!”
पृष्ठभूमि

सुदर्शन सेतु एक अनूठे डिजाइन वाला सेतु है, जिसमें दोनों ओर श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों और भगवान कृष्ण के चित्रों से सजा हुआ एक फुटपाथ है। इस सेतु के फुटपाथ के ऊपरी हिस्से पर सौर पैनल भी लगाए गए हैं, जिससे एक मेगावाट बिजली पैदा होती है। यह सेतु परिवहन को आसान बनाएगा और द्वारका एवं बेट-द्वारका के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा में लगने वाले के समय में काफी कमी लाएगा। इस सेतु के निर्माण से पहले, तीर्थयात्रियों को बेट द्वारका तक पहुंचने के लिए नौका परिवहन पर निर्भर रहना पड़ता था। यह प्रतिष्ठित सेतु देवभूमि द्वारका आने वाले पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण भी होगा।
इस अवसर पर, प्रधानमंत्री के साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और सांसद सी आर पाटिल भी उपस्थित थे।

Related posts

हम सब का इज्जत और सम्मान करते हैं : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

रायपुर : विश्वविद्यालय हमारी सामूहिकता, ज्ञान और संस्कृति के संरक्षक : राज्यपाल रमेन डेका

rktvnews

भोजपुर: भाजयुमो जिलाध्यक्ष संग पुलिस अधिकारी की बदसलूकी और मारपीट अति निंदनीय, पुलिस अधिकारी पर होगी कार्रवाई: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 जुलाई 26

rktvnews

बक्सर:30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, बक्सर के तत्वावधान में “स्वच्छता रैली” और “स्वच्छता अभियान” का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमर शहीद राजेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी स्व० सुरेश देवी की आदमकद प्रतिमाका किया अनावरण, दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment