पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 24 फरवरी। भोजपुर जिले के जगदीशपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में उत्तर प्रदेश और बिहार मे एनडीए सभी 120 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उत्तर प्रदेश की 80 और बिहार की 40 सीटों पर हमारी जीत तय है। उत्तर प्रदेश और बिहार में सपा, बसपा, राजद और कांग्रेस के खाते भी नहीं खुलेंगे। उन्होंने कहा कि रामलला के मंदिर बनने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से माहौल राममय हो गया है। मैं सीताराम-सीताराम का ही जाप करता हूँ। 60 प्रतिशत वोट हमारा है और 40 प्रतिशत में बंटवारा है। उत्तर प्रदेश और बिहार सहित पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की गारंटी है। उन्होंने कहा कि बिहार विकास के पथ से कुछ देर के लिए दूर चला गया था लेकिन अब सही हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राजद समेत अन्य दलों के शामिल होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जगदीशपुर पहुँचने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वीर कुॅवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मंच पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विशाल माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र एवं तलवार भेंटकर सम्मानित किया। वहीं आरा स्थित होटल आरा ग्रांड के सभागार में विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम के गान से हुई।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बिहार के पूर्व मंत्री जीवेश कुमार को सूबे के पूर्व कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने माॅ आरण्य देवी की प्रतिमा, शाल एवं बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार मिश्रा ने किया जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में आदित्य विजय जैन, सुदामा राय, अरुण सिन्हा, डॉ दिनेश कुमार सिन्हा, गौतम श्रीवास्तव, मेजर राणा प्रताप सिंह, नागेश्वर दूबे, डॉ विजय गुप्ता, पूर्व उप मेयर मालती सिंह, सीता देवी, मनीष गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, सुबोध वर्मा, रानू चौरसिया, उमेश पटेल, सरोज चंद्रवंशी, मोनू समेत बङी संख्या में चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षाविद, व्यवसायी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


previous post
