
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 मार्च।श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली उच्च विद्यालय,आरा में होली मिलन समारोह हर्षोल्लाश मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य डॉक्टर आदित्य तिवारी ने किया। खुशी रंग-गुलाल,और भाईचारा के इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्रा, शिक्षक-शिक्षिका और कर्मियों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना और बधाई दी। वहीं छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को गुलाल के साथ चरण स्पर्श करते हुए आशीर्वाद और बधाई प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डा०आदित्य तिवारी ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने हिरण्यकश्यपु नामक राक्षस द्वारा अपने पुत्र और भगवान के अन्य भक्त प्रह्लाद पर किए गए अत्याचार की कहानी को बताया।
प्रचार्य ने छात्र-छात्रा को सावधानी से रंग खेलने की सीख दी।बाजारों में केमिकल युक्त रंगो का उपयोग स्वास्थ्य के लिए अति हानिकारक है, इससे त्वचा और आंख में बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।समारोह के बाद बच्चों को मिठाई बांटी गई। शिक्षक और शिक्षिकाओं में संजय कुमार, प्रतिमा कुमारी,चांदनी कुमारी,आरती कुमारी,प्रिया श्रीवास्तव,प्रियंका कुमारी,जितेश कुमार,दिलीप कुमार,सुधांशु कुमार और पंकज शर्मा का भरपुर सहयोग रहा।
