RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हनुमानगढ़:सामुदायिक सहयोग से होगा सघन पौधारोपण,पौधारोपण के बाद देखभाल की लेनी होगी जिम्मेदारी: काना राम

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान)02 मई। जिला कलेक्टर काना राम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वैश्विक समस्या का समाधान पेड़-पौधे ही है। हम इनके महत्व को समझते हुए सघन और सुरक्षित पौधारोपण करना चाहिए। पर्यावरण के संरक्षण और प्रदूषण को दूर करने में इनकी अहम भूमिका है। इसलिए इस मानसून में आमजन को जोड़ते हुए पौधारोपण के अभियान चलाएं।
जिला कलेक्टर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में मानसून में पौधरोपण तैयारियों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें आमजन में जागरूकता फैलानी होगी कि पौधों के बिना जीवन सुरक्षित नहीं है। पेड़-पौधों से ही अच्छी वर्षा और फसलें होंगी। जिले में खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रमों में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से ज्यादा उनकी देखभाल करना महत्वपूर्ण है। हमारी जिम्मेदारी है कि आज लगाए पौधे जब तक पेड़ बनें, तब तक इनकी पूरी सुरक्षा हो। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा श्रमिकों को भी पौधारोपण में शामिल किया जा सकता है। पौधे ऐसे स्थानों पर ही रोपें, जहां वे सुरक्षित रहे और भविष्य में कोई निर्माण नहीं हो। इनमें क्षेत्र के भामाशाहों, समाजसेवियों, सामाजिक संस्थाओं, गैर सरकारी संस्थाओं का सहयोग लें।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीता चौधरी ने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों से अधिक पौधे लगाने की पहल करनी चाहिए। डीएफओ ने बताया कि वन विभाग ने 10 लाख से अधिक पौधे वितरित करने के लिए तैयार किए हैं।
इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, पंचायत समितियों के विकास अधिकारी, मानव उत्थान सेवा समिति, गोलूवाला वृक्ष मित्र सेवा संस्था, पर्यावरण पाठषाला सहित पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

केवल नरेंद्र मोदी ही दायर कर सकते थे मानहानि का केस, शिकायत पॉलिटिकली मोटिवेटेड है’: सूरत कोर्ट में राहुल गांधी ने अपनी अपील में कहा

rktvnews

रायपुर : शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव रहित जीवन का माध्यम है योग- श्याम बिहारी जायसवाल

rktvnews

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में बच्चों का जांच और आपरेशन के लिए दिया गया प्रशिक्षण:ए सीएमओ भोजपुर डा के एन सिन्हा

rktvnews

भोजपुर: सामान्य प्रेक्षकों ने किया ईवीएम संग्रहण एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सिविल सेवकों का ध्येय होना चाहिए: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

सीएए पर उपराष्ट्रपति ने कहा, तथ्य चाहे जो भी हों, जमीनी हकीकत को स्वीकार किए बिना सबक सिखाने की कोशिश करने वालों की अज्ञानता को नकारा जाना चाहिए।

rktvnews

Leave a Comment