आरा/भोजपुर 24 फरवरी।आज कोईलवर प्रखंड में स्तिथ परमबीका पब्लिक स्कूल महादेव चौक सिमरिया में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई।जिसकी अध्यक्षता समाजवादी चिंतक सी,पी,चक्रवर्ती ने की। मंच संचालन मानव अधिकार कार्यकर्ता मंजू कुमारी ने किया।
कार्यक्रम में लेखक सहित भारी संख्या में महिला और पुरुष सहित स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में संत श्रीमणि रविदास के चलचित्र पर माल्यार्पण किया गया और उपस्थित लोगो ने अपने विचारों को रखा।
कार्यक्रम की शुरुआत में परमबीका पब्लिक स्कूल की निर्देशिका मंजू देवी ने पढ़ाई के बारे में बच्चों को जीत के माध्यम से बताया कि हम पढ़ेंगे लिखेंगे तो डॉक्टर बन जाएंगे हम पढ़ेंगे लिखेंगे तो वैज्ञानिक बन जाएंगे साथ मानव अधिकार कार्यकर्ता मंजू कुमारी ने बताया कि अपने घर में दो रोटी कम खाइए लेकिन बच्चों को स्कूल भेजना काफी जरूरी है। इस कार्यक्रम में चंदा पंचायत वर्तमान मुखिया शिव शंकर, चंदा पंचायत सरपंच ब्रिज किशोर कुमार ,शिक्षक महेंद्र प्रताप शर्मा, वरिष्ठ नेता सी,पी,चक्रवर्ती,प्रोफेसर सियामती राय, प्रोफेसर बृजेश राय, पवन कुमार राम, सुनील कुमार सोनी , उमेश कुमार सुमन ,विशाल ,सुरेंद्र शर्मा, शिक्षक अर्जुन ठाकुर, सुरेश राय, अविनाश कुमार,बिंदी कुमारी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


