RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 23 फरवरी। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों के साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने गुरूवार को समीक्षात्मक बैठक किया।
बैठक में संबंधित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि 09 मार्च को अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के लिए बकायादारों से प्रि-काउंसलिंग करें।
उन्होंने कहा कि बैंकों की जो सबसे अच्छी ऋण चुकता संबंधी योजना हो, उसके संबंध में ऋणधारकों को बतायें। साथ ही प्रचार वाहनों से संबंधित क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार की व्यवस्था करें। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने समझौते के आधार पर मुकदमा,पूर्व मामलों के निष्पादन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी बैंक अधिकारी प्री-काउंसलिंग के के माध्यम से समझौते का प्रस्ताव ऋणधारकों के समझ रखें। उन्हें बकाया चुकाने के लिए प्रोत्साहित करें।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव सहित एल.डी.एम, सेंट्रल बैंक,पी.एन.बी,एस.बी.आई, ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, इंडियन ओवरसीज एवं यूको बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रन फॉर वोट मैराथन का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:लोक सेवा दिवस-2025 के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन, संगीतमय वातावरण में लोक सेवकों ने दी सुरीली प्रस्तुतियां।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने बल्लेबाज ईशान किशन को दिया 1 करोड़ रुपये का चेक,किया सम्मानित।

rktvnews

रायपुर : ‘नारी शक्ति इस देश के विकास की धुरी, अंतिम पंक्ति की महिलाओं तक विकास पहुंचाने के लिए हम कृत संकल्पित‘‘राज्यपाल

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 अक्टूबर 25

rktvnews

आयुर्वेद आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के लिए किफायती, प्राकृतिक और संपूर्ण समाधान प्रदान करता है – उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment