RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 08 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन,तैयारिया पूरी।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे उदघाटन।
विवादों के निपटारे हेतु 17 बेचों का किया गया है गठन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 मार्च।वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार 08 मार्च को लगेगा इसकी सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में दीप प्रज्वलित के साथ किया जाएगा। सभी विभाग को उपस्थिति हेतु पत्राचार किया जा चुका है। विगत 3 माह से इसकी तैयारी की जा रही थी। पक्षकारगण की सुविधा हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत में इस बार 17 बेंच का गठन प्रधान जिला जज द्वारा किया गया है, जिसमें सभी तरह के सुलहनीय मामलों का निष्पादन किया जाएगा । पक्षकारगण को सुविधा हेतु व्यवहार न्यायालय परिसर में कई स्थान पर हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। किसी भी पक्षकारगण को वाद संबंधी असुविधा होती है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा के कार्यालय में अपनी बातों को रख सकते हैं। सचिव गौतम कुमार ने आगे बताया कि जिन सुलहनीय वादों में पक्षकारगण को नोटिस प्राप्त नहीं है ऐसे मामलों में पक्षकारगण बिना नोटिस के भी सुलह के आधार पर निष्पादन हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर में सीधा संपर्क स्थापित कर सकते हैं। विद्युत वाद संबंधी मामलों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि फाइन जमा करने और बेल लेने के बाद अभियुक्त को यह ज्ञात नहीं होता है कि उनके वाद में कंपाउंडिंग राशि भी जमा करनी होती है जिसके न जमा करने से वाद लंबे समय तक चलता रहता है जबकि मात्र कुछ कंपाउंडिंग राशि जमा करने के पश्चात अभियुक्त का वाद राष्ट्रीय लोक अदालत में उसी दिन समाप्त हो जाता है जिसकी जानकारी उन्हें नहीं होती ऐसे मामले में अभियुक्तगण नोटिस का इंतजार ना करें।

Related posts

मध्य प्रदेश में भी संगठन विस्तार की तैयारी में अपना दल (एस), जल्द महत्वपूर्ण पदों पर लगेगी मुहर।

rktvnews

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

महेन्द्रगढ़:राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय ने किया 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2024 का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में शामिल होने के लिए टीम हुई रवाना।

rktvnews

चौकीदार का सम्मान भोजपुर एसपी की प्रशासनिक दूरदर्शीता को करता है प्रमाणित!थाने के निरीक्षण के दौरान किया सम्मानित।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment