RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

बक्सर: डीएम ने बक्सर प्रखण्ड के कुल्हडिया में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का किया उदघाटन।

बक्सर/बिहार 22 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर प्रखण्ड के कुल्हडिया में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उदघाटन फीता काटकर किया गया।
जिला जल एवं स्वच्छता समिति बक्सर अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई जगदीशपुर का निर्माण सोलह लाख की लागत से प्रखण्ड बक्सर अंतर्गत जगदीशपुर पंचायत में अधिष्ठापन किया गया है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन क्रियान्वयन द्वारा चरणबद्ध तरीके से सम्पूर्ण स्वच्छ बनाया जाना लक्षित है। अनुमंडल स्तर पर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई स्थापना एवं संचालन किया जाना है। बक्सर अनुमंडल अंतर्गत जगदीशपुर पंचायत के कुल्हडिया ग्राम में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई निर्माण कार्य के लिए पुराने पंचायत भवन को चयन कर 15वीं वित से मरम्मती कर संयंत्र इकाई अधिष्ठापित की गयी है। इस प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई में तीन तरह की मशीन यथा धूल हटाने वाली मशीन, प्लास्टिक कतरन मशीन एवं बेलिंग मशीन के द्वारा अपशिष्ट प्लास्टिक का पुनः चक्रण किया जायेगा।
उदघाटन कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, निदेशक डी0आर0डी0ए0 बक्सर, स्वच्छता पर्यवेक्षक बक्सर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:तरारी विधानसभा से भाकपा माले प्रत्याशी कॉ मदन सिंह का प्रचार अभियान तेज।

rktvnews

बाइक और साइकिल के टक्कर में घायल जख्मियों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति यादव!अपनी देख रेख में करवाया इलाज।

rktvnews

भोजपुर:क्रांतिकारी चेतना के उद्घोषक रहे हैं राष्ट्रकवि दिनकर : प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

देवघर:जिरो टॉलरेंस की निति पर नशामुक्त देवघर बनाने की दिशा में करें कार्यः उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर के मैट्रिक टॉपर्स और क्रैश कोर्स के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोपाल में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेट मीडिया सेंटर – मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment