RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर:प्रखंड कार्यालय मीनापुर के लिपिक हुए निलंबित।

सरकारी सेवा की मर्यादा एवं गरिमा के अनुरूप आचरण करें,प्रतिकूल आचरण करने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर (बिहार)22 मई।प्रखंड विकास पदाधिकारी मीनापुर कार्यालय के लिपिक प्रशांत कुमार को तत्काल प्रभाव से जिला पदाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। विदित हो कि वैशाली की पुलिस द्वारा लिपिक प्रशांत कुमार को नशीली पदार्थ हीरोइन के साथ 1 मई को गिरफ्तार किया गया था तथा एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत उनके विरुद्ध महुआ थाना में 1 मई को ही कांड संख्या 518/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था।
उल्लेखनीय है कि एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसज एक्ट) के तहत नशीली दवाओं/पदार्थों के दुरुपयोग एवं अपराध को रोकने हेतु दंड निर्धारित किया गया है।
लिपिक श्री कुमार के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण ,नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के तहत उन्हें 1 मई 2025 के प्रभाव से ही निलंबित कर दिया है। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी मीनापुर को लिपिक प्रशांत कुमार के विरुद्ध एक सप्ताह के अंदर आरोप पत्र प्रपत्र ‘क’ गठित कर समर्पित करने का आदेश दिया है।
जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को सरकारी सेवा की मर्यादा एवं गरिमा के अनुरूप आचरण करने का निर्देश दिया है। इसके प्रतिकूल आचरण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

भोजपुर : प्रतिष्ठित व्यवसायी रोहित सिंह के निधन पर व्यवसायी संघ ने गहरा दुख किया व्यक्त।

rktvnews

जयपुर: शहीदी दिवस पर सरबत खालसा सिख सेवा संस्थान ने किया रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

झारखंड: रांची:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिले के पोस्टल बैलेट के नोडल पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

क्षेत्रीय फिल्मों के लिए समर्पित दिन: आईएफएफआई भारत की समृद्ध विविधता का उत्सव मना रहा है।

rktvnews

मसूरी के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र में श्रीलंका के समाजवादी गणराज्य के सिविल सेवकों के लिए दूसरा क्षमता निर्माण कार्यक्रम आज से शुरू हुआ।

rktvnews

दुमका: जिला के सभी 70 खुदरा उत्पाद दुकानों की बन्दोबस्ती सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment