RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिलान्यास

बिहार:मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 22 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1, अणे मार्ग स्थित “संकल्प” में भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा क्रियान्वित 18 विभागों की 1555.30 करोङ रुपये की 132 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया तथा 16 विभागों के 1321.13 करोङ रुपये की 110 योजनाओं का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य में कई आईकॉनिक बिल्डिंग बनाए गए हैं। बिहार संग्रहालय, सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र, सरदार पटेल भवन, महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र गया, बिहार सदन नई दिल्ली, प्रकाश पुंज, ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय दरभंगा, 2000 क्षमता के मोतिहारी एवं बेतिया में सभागार, प्रशासनिक प्रशिक्षण केंद्र गया, नियोजन भवन, ओपी साह सामुदायिक भवन, बापू परीक्षा परिसर, वरीय पदाधिकारी आवास, परिवहन परिसर जैसे कई महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण पूर्ण किया गया है। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत बक्सर अभियंत्रण महाविद्यालय के उद्घाटन के साथ ही कुल 31 अभियंत्रण महाविद्यालय भवनों की शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर ली गई है। भोजपुर एवं जहानाबाद पॉलिटेक्निक भवनों का भी आज उद्घाटन किया गया। जिसके साथ ही सभी 15 पॉलिटेक्निक भवनों का लक्ष्य भी हासिल कर लिया गया है।
कार्यक्रम में भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान भवन निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा, भवन निर्माण मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी गण एवं अभियंता गण उपस्थित थे। जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्रीगण, सांसद गण, विधायक गण, विधान पार्षद गण एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण, संबंद्ध विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, सभी जिलों के जिला पदाधिकारी, अन्य वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुए थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की सुनी समस्याएं।

rktvnews

जयपुर:आरडीएसएस योजना के कामों में प्रगति बढ़ाएं -डिस्कॉम चेयरमैन

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय।

rktvnews

बीकानेर और किशनगढ़ एयरपोर्ट बिडिंग प्रोसेस में शामिल, जल्द ही नई उड़ानें होंगी शुरू गंगानगर एयरपोर्ट पर भी एयरलाइंस कंपनियां दिखा रही है रुचि।

rktvnews

रायपुर : यूनिसेफ के सहयोग से स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में विकास कार्यों को मिलेगी गति।

rktvnews

Leave a Comment