RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय को जमीन आवंटित करने हेतु सीनेट सदस्य डॉ बिनोद कुमार सिंह ने राज्यपाल से मिल दिया आवेदन।

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को पुष्पगुच्छ भेट करते विधि महाविद्यालय, बक्सर के सचिव सह वीकेएसयू सीनेट सदस्य डॉ बिनोद कुमार सिंह

RKTV NEWS/ अनिल सिंह 06 जुलाई। जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय ,बक्सर के सचिव सह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ बिनोद कुमार सिंह ने 4 जुलाई को बिहार के राज्यपाल से मिल वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के जमीन संबंधी मामले में एक आवेदन दिया है। डॉ बिनोद सिंह ने राज्यपाल को दिए अपने आवेदन में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय , आरा की पुराने कैम्पस से सटी हुई जापानी फार्म की 25 एकड़ की जमीन को विश्वविद्यालय को आवंटित करने संबंध में कहा की वर्ष 1992 में बिहार सरकार के सहयोग से इस विश्विद्यालय की स्थापना हुई थी। विश्विद्यालय को आरा के जीरो माइल पर 40 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया।कालांतर में केंद्रीय विद्यालय को 5 एकड़ रेल विभाग को 2.5 एकड़ और हाईवे को 5 एकड़ भूमि दे दी गई। पत्र में उन्होंने विशेष सूत्रों का हवाला देते हुए बिहार सरकार की कैबिनेट की बैठक में जीरो माइल की विश्वविद्यालय को आवंटित जमीन में से 25 एकड़ मेडिकल कॉलेज को देने पर विश्वविद्यालय के अस्तित्व पर संकट की बात कही है उन्होंने सरकार के नियमानुसार किसी विश्विद्यालय या महाविद्यालय की भूमि 2 खंडों और 5 किलोमीटर की दूरी में होने का प्रावधान है लेकिन कैबिनेट के निर्णयनुसार विश्विद्यालय की ली गई जमीन के बदले उसे कोइलवर में जमीन देने का प्रस्ताव है जो 5 किलोमीटर के बजाय 21 किलोमीटर के दायरें में आता है इसके कारण विश्विद्यालय 3 खंडों में विभाजित हो जायेगा जो नियम संगत नहीं है।उन्होंने विश्विद्यालय में में छात्रों के धरना और विरोध प्रदर्शन के संबंध कहा की इन सभी चीजों पर नियंत्रण कुलानुशासक को करना होता है साथ ही 3 खंडों में विभाजित होने से छात्रों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा की कैबिनेट के इस निर्णय से पूरे शाहाबाद के लोग हतप्रभ है और यह जनांदोलन का रूप ले सकता है जो वर्तमान परिस्थिति में हितकारी नही होगा।
विधि विद्यालय सचिव सह वीकेएसयू के सीनेट सदस्य डॉक्टर बिनोद सिंह ने राज्यपाल का विश्विद्यालय के विभिन्न खंडों में विभाजन और जमीन आवंटन संबंधी नियमों और छात्रों को होने वाली समस्याओं एवं यूजीसी के मापदंडों का हवाला देते हुए विश्विद्यालय के पुराने कैम्पस से सटे जापानी फार्म की 25 एकड़ भूमि को विश्विद्यालय को आवंटित करने का आग्रह अपने आवेदन के माध्यम से किया है।

अतिथि शिक्षकों का स्थायित्व।

विधि विद्यालय सचिव सह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य डॉ बिनोद कुमार सिंह ने राज्यपाल को अतिथि शिक्षकों के के स्थायित्व हेतु भी आग्रह करते हुए अतिथि शिक्षकों के द्वारा बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्यापन और प्रशासनिक कार्यों में निभाई जा रही है उनकी भर्ती यूजीसी के मापदंडों के अनुरूप हुई है और वे स्थाई सहायक शिक्षक की सभी योग्यताओं को पूरी करते है। अपने अस्थाई होने के कारण भविष्य के प्रति चिंतित अतिथि शिक्षकों को स्थाई करने ,नियमित शिक्षकों के समान कर्तव्य और अधिकारों को देने का आग्रह राज्यपाल से अपने आवेदन में किया है।

उदघाटन के लिए किया आमंत्रित।

डॉ बिनोद कुमार सिंह ने जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय,बक्सर के नवनिर्मित मुख्य द्वार के उदघाटन के लिए राज्यपाल से उनके समयानुसार तारीख देकर मुख्य द्वार के उदघाटन के लिए आग्रह किया।

Related posts

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘झरिया’ एल्कलाइन वॉटर बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ।

rktvnews

गौ पालन से पराऊ साहू की आर्थिक हालात सुधरी।

rktvnews

मतदान..! :चन्दा डांगी

rktvnews

जयपुर:अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान को मिला स्वर्ण पदक।

rktvnews

गाजीपुर:पवन बसंती बहे मेरे देश में,बात ऐसी कहां है यारा परदेश में : डॉ. राजकुमार आशिर्वाद

rktvnews

भोजपुर:अशोक राम के पुनः अध्यक्ष मनोनीत होने पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी ने किया अभिनंदन।

rktvnews

Leave a Comment