RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:जिलाधिकारी ने मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता को ले की बैठक! हस्ताक्षर अभियान और सेल्फी प्वाइंट का किया शुभारंभ।

आरा/ भोजपुर 22 फरवरी।लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के तैयारी के क्रम में आज जिला निर्वाचनपदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर की अध्यक्षता में स्वीप गतिविधियों अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करने हेतु नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, वरीय पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, भोजपुर, जिलासूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, भोजपुर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई०सी०डी0एस०), भोजपुर, डी०पी०एम०,जीविका, भोजपुर, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका के साथ समीक्षा बैठक की गई। उक्त समीक्षा बैठक में निम्न निदेश दिये गये :-
(1) लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 हेतु जिला का मतदान प्रतिशत 65 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु मतदता जागरुकता कार्यक्रम करने।
(2) सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका अपने-अपने प्रखंड अंतर्गत पिछले लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र का 10 प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को जागरुक करने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही सभी मतदान केन्द्रों के 10-10व्यक्तियों का मोबाईल संख्या एवं Whatsapp No. प्राप्त करने हेतु । भ्रमण के क्रम में मतदाता जागरुकता से संबंधित फोटोग्राफ्स/वीडियो किलिप तैयार कर SVEEP Whatsapp group में डालना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जिला के सभी मतदान केन्द्रों पर लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित स्वीप गतिविधियों अंतर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई०सी०डी०एस०), भोजपुर, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,डी०पी०एम०/बी०पी०एम०, जीविका को निदेशित किया गया। अपने-अपने प्रखंड अंतर्गत गृहवार भ्रमण करते हुए सभी मतदाताओं से मतदान देने का अपील करेंगे।
(3) मतदान केंद्रों एवं गृहवार भ्रमण के दौरान गहवार यदि कोई अहर्ता प्राप्त नागरिक का मतदातासूची में नाम दर्ज नहीं है तो उन्हें नाम पंजीकृत कराने हेतु प्रपत्र 6 भरने के बारे में जानकारी देने हेतु निदेशित किया गया तथा मतदान क्षेत्र अंतर्गत मृत निर्वाचकों का नाम विलोपित करने हेतु प्रपत्र 7 भरने के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
(4) सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका को निदेश दिया गया कि अपने-अपने प्रखंडों में जाकर जीविका दीदी के माध्यम से लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु मतदाताओं को जागरुक करेंगे।
(5) नेहरु युवा केन्द्र, एन0एस0एस0, एन0सी0सी0, स्काउट एवं गाईड के माध्यम से भी आम मतदाताओं के बीच मतदाता जागरुकता कार्यक्रम करने का निदेश दिया गया।
(6) स्वीप संबंधी पोस्टर, फेलेक्सी, ऑडियो, विडियो, नुक्कड़ नाटक, मतदाता जागरुकता रैली, मतदाता जागरुकता रथ आदि के माध्यम से भी आम मतदताओं को जागरुक किया जायेगा। कॉलेज में कैम्पस एम्बेसडर के माध्यम सभी युवा मतदाताओं को जागरुक किया जायगा।
स्वीप गतिविधि अंतर्गत समाहरणालय, भोजपुर आरा में लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान एवं वोटर सेल्फी प्वाईंट का शुभारभ जिला निर्वाचनपदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त, भोजपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, भोजपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपूर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई०सी०डी0एस0), भोजपूर, जिला सूचना एंव जन संपर्क पदाधिकारीभोजपुर, डी0पी०एम०, जीविका, भोजपुर, सभी बाल बिकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक,उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:जिलाधिकारी ने अंचल मसौढ़ी में ‘‘डॉग बाबू’’ के नाम से निवास प्रमाण-पत्र जारी किए जाने से संबंधित मामले की जांच की।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में राजस्व, नीलाम पत्र एवं आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक।

rktvnews

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा की सुशासन की दिशा में अभिनव पहल।

rktvnews

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का इस्राइल दौरा संपन्‍न, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को मजबूती मिली।

rktvnews

भोजपुर: पूर्व सांसद मीना सिंह ने अपनी मां और सास के श्रद्धांजलि स्वरूप किया वृक्षारोपण।

rktvnews

Leave a Comment