RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

फरीदाबाद:युवाओं के लिए नौकरी के सवाल पर बचती है भाजपा: पं. जगजीत शर्मा

पं. जगजीत शर्मा

फरीदाबाद/हरियाणा (राहुल ढींगरा) 22 फरवरी।फरीदाबाद की जनता भाजपा के नुमाइंदों के बहकावे में आने वाली नहीं है। यहां की जनता अब यह समझ चुकी है कि भाजपा सिर्फ धर्म और जात-बिरादरी के नाम पर सत्ता में बने रहना चाहती है। जबकि सड़कों की खस्ता हालत, प्राईवेट कम्पनियों का पलायन, बढ़ते भ्रष्टाचार एवं सराकारी नौकरियों के सवाल पर भाजपा के लोगों के मुंह में दही जम जाती है। उक्त आरोप फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार माने जाने वाले पं. जगजीत शर्मा ने गांव लाड़ियाका, बामनी खेड़ा, दीघोट, पैंगलतू, गौडोता एवं गांव डाडका सहित दर्जनभर गांवों में अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लगाये। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं. जगजीत शर्मा ने वर्तमान सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार पढ़े-लिखे योग्य बेरोजगारों की तरफ ध्यान क्यों नहीं दे रही है? आज काबिल युवा बेरोजगारी के चलते पथभ्रष्ट होकर अपराध की दलदल में धंसता जा रहा है। मां-बाप जमीन और गहने बेचकर अपने बच्चों को पढ़ा-लिखा कर योग्य बना रहे हैं लेकिन सरकार की उदासीनता और रोजगार पर ध्यान न देने के चलते न केवल युवा बल्कि उसके परिजन भी हताषा का शिकार हो रहे हैं। भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा पर सवाल उठाते हुए कांग्रेसी नेता श्री शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद का विकास केवल कागजों तक ही सीमित है जबकि धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जात-पात से ऊपर उठकर आने वाली पीढ़ी के सुनहरे भविष्य की चिंता करनी चाहिए। श्री शर्मा ने दावा किया कि आने वाले आम लोकसभा चुनावों में भाजपा झोला उठाकर चली जायेगी क्योंकि जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। श्री शर्मा का विभिन्न गांवों में पंहुचने पर फूल-मालाओं और पगड़ी से सम्मान किया गया। लोगों ने आने वाले चुनावों में भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का आश्वासन भी दिया।

Related posts

जयपुर:संविधान की 75 वीं वर्षगांठ पर निकली “संविधान पदयात्रा”।

rktvnews

विज्ञान, समाज और विकास’ पर आयोजित होगा बिहार समाज विज्ञान अकादमी का चतुर्थ अधिवेशन!जुटेंगे देश – विदेश के प्रतिष्ठित विद्वान।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने सीखो कमाओ योजना की 10 हजार वीं हितग्राही को प्रदान किया अनुबंध पत्र।

rktvnews

जयपुर:सरस राजसखी राष्ट्रीय मेला 2025 की धूम : मेले में दिनभर उमड़ी भीड़ ,लाइव डेमो और कस्टमाइज़ेशन ज़ोन ने बढ़ाया सरस राजसखी मेले का आकर्षण।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

व्यंग्य:टेढ़ा है, पर लड्डू है!🤪

rktvnews

Leave a Comment