आरा/ भोजपुर 09 जुलाई। भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान,आरा द्वारा बस पड़ाव स्थित भिखारी ठाकुर प्रतिमा स्थल पर कल 10 जुलाई को भोजपुरी के शेक्सपियर लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह ने बताया की कल लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर प्रातः 8.30 बजे से उनकी स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात एक परिचर्चा आयोजित की जायेगीl


