RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:रेडक्रॉस कार्यालय में विश्व चिंतन दिवस कार्यक्रम आयोजित!विश्व चिंतन दिवस का उद्देश्य गर्ल समूहों को आदर्शों के साथ जोड़ना है : डा. एसपी सिंह

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डा. एसपी सिंह।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 22 फरवरी। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति की प्रधान मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में आज रेडक्रॉस समिति कार्यालय में शिक्षा विभाग की ओर से भारत स्काउट एवं गाइड के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल एवं मैडम बेडेन पावेल के जन्म दिवस को विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाया।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस कार्यालय से डा. एसपी सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डा. एसपी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व चिंतन दिवस का उद्देश्य गर्ल समूहों को आदर्शों के साथ जोड़ना और सामाजिक समस्याओं पर ध्यान देना है। इस दिन को साथी भाई और बहनों के बारे में सोचने, उनकी चिंताओं को दूर करने और मार्गदर्शन के सही अर्थ को समझने के लिए मनाया जाता है। इसमें जिला के विभिन्न विद्यालयों से कब, बुलबुल एवं डीएवी पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन नारनौल के कब पैक, बुलबुल फ्लोक के कब बुलबुल ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त च्वन ऋषि ओपन रोवर रेंजर ग्रुप के रोवर्स रेंजर ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार, कार्यक्रम के संयोजक टेकचंद यादव, पवित्रा कुमारी डीओसी बुलबुल, सतवीर सिंह कब मास्टर, अगेन्दर कुमार कब, प्रदीप कुमार, पुष्पेंद्र, सुरेश कुमार, सरला कुमारी फ्लॉक लीडर एवं सभी प्रतिभागियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, म्हारी लाडो म्हारी शान एवं नशा मुक्ति पर नारनौल नगर के मुख्य मार्गो से लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली।
इस अवसर पर रेडक्रॉस कार्यालय से राजकुमार व्यास, सुभाष गुप्ता ओमप्रकाश, लेखाकार रेखा कौशल जांगिड़, अमित कुमार, पतराम, अरुण मौजूद थे।

Related posts

भारी उद्योग मंत्रालय को पीएलआई एसीसी योजना के तहत संचयी 10 गीगावाट ऑवर क्षमता की गीगा-स्केल एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (एसीसी) विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने हेतु बोलीदाताओं के चयन के लिए वैश्विक निविदा के तहत सात बोलियां प्राप्त हुईं।

rktvnews

गिरीडीह:जिला स्तरीय सलाहकार समिति की तृतीय तिमाही की बैठक संपन्न।

rktvnews

दुमका:पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु उपायुक्त ने डीटीडीसी की बैठक आहूत की, पर्यटन विकास को लेकर दिए कई निर्देश।

rktvnews

वसुधैव कुटुम्बकम् पर ज़ोर: आपसी रिश्ते पराए हो जाएं तो शैतान और शैतान के समर्थक बनते हैं इंसान: इंद्रेश कुमार

rktvnews

बिहार: भोजपुर: संगीतमय प्रस्तुति से पं देवनंदन मिश्रा को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:पुनपुन के बेहरावां में मुसहर टोली पर पुलिसिया जुल्म और दमन के खिलाफ भाकपा-माले ने आरा प्रतिरोध मार्च निकाला!

rktvnews

Leave a Comment