RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: संदेश में किया गया डाक चौपाल का आयोजन।

स्कूली बच्चों के बीच किया गया क्वीज का आयोजन।

चौपाल में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले डाक कर्मियों का किया गया सम्मान।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 अगस्त।आज संदेश बाजार के पास भव्य डाक चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे संदेश के जन प्रतिनिधि, डाक अधीक्षक भोजपुर, IPPB मैनेजर, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका , स्कूल के विद्यार्थी और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।
डाक चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को डाक विभाग एवं भारत सरकार को विभिन्न वित्तीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर ग्रामीणों को तत्कालिक IPPB सेवाएं जैसे Premium खाता, CELC और Aadhar update प्रदान की गई । डाक विभाग की तरफ से ग्रामीणों का बचत खाता, आवर्ती खाता, ग्रामीण डाक जीवन बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। चौपाल में 48 बचत खाता, 3 RPLI, 32 मोबाइल अपडेट, 12 IPPB खाता खोला गया तथा ग्रामीणों के तरफ से खाता खोलने का फॉर्म जमा किया गया जो अगले दिन खोला जाएगा।
इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच क्विज का आयोजन कराया गया जिसमे 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। क्विज के विजेता को डाक अधीक्षक भोजपुर द्वारा पुरस्कृत किया गया।
चौपाल में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले डाक कर्मयोगी को भी पुरस्कृत किया गया।

Related posts

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की, फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

वैशाली:मतदाताओं को जागरूक करने हेतु चलाया गया घर-घर मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एमपी लीड फेलो से कहा, नेतृत्व का आकलन सेवा से होता है, अधिकार से नहीं

rktvnews

भोजपुर: कुएं में गिरी गाय को ग्रामीणों ने निकाला।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एकदिवसीय बिहार दौरा।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा शोक किया व्यक्त।

rktvnews

Leave a Comment