RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

इंदौर में मुख्यमंत्री चौहान का रोड शो।

इंदौर/ भोपाल 11 जुलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड़ शो में कल 10 जुलाई को इंदौर में बहनाओँ का उत्साह और उमंग था, जो देखते ही बनता था। अपने लाड़ले मुख्यमंत्री भैया का ऐसा अद्भुत स्वागत कि कई बहने हाथों में आरती लेकर खड़ी थी, तो कोई अपने हाथों से 2 किलो वजनी राखी लेकर प्रतीक्षारत थी, तो कोई कमल और गुलाब के पुष्प गुच्छ लेकर उन्हें भैया पर वारने के लिये लालायित थी। मुख्यमंत्री चौहान ने भी बहनों के इस अद्वितीय प्रेम और स्नेह का हाथ हिलाकर, फूल माला लहरा कर और बहनों पर फूल बरसा कर प्रत्युत्तर दिया।

रोड शो के लिए मुख्यमंत्री चौहान रथ पर ठीक 1 बजकर 5 मिनट पर सवार होकर दोपहर सवा 2 बजे कॉरिडोर स्थित मैदान पर लाड़ली बहना सम्मेलन में पहुँचे। करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर कई स्टालों पर लाड़ली बहनों ने मराठी, पंजाबी और मालवी वेशभूषा में नृत्य, गायन और अन्य कलारूपों का प्रदर्शन किया। लाड़ली बहना सेना की सदस्याएँ भी महिला सशक्तिकरण की अभिव्यक्ति के लिए लाठियां लेकर पहुँची थी। रोड शो के दौरान लगभग 15 हजार से अधिक बहनों ने अपने मुख्यमंत्री भैया का स्वागत, वंदन-अभिनंदन और धन्यवाद ज्ञापन किया।

लाड़ली बहना योजना और महिला सशक्तिकरण के मुख्यमंत्री चौहान के कारगर प्रयासों के लिये उन्हें धन्यवाद देने के लिए रोड शो में पहुँची बहनों ने बारिश से बचने के लिए छाते भी ले रखे थे। बहनें एक हाथ में छाते तो दूसरे हाथों में विभिन्न योजनाओं की तख्तियां लिये थी। तख्तियों पर लाड़ली बहना योजना के अलावा आयुष्मान, पीएम स्वनिधि, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण और संबल योजना के उल्लेख के साथ प्यारे भैया मुख्यमंत्री चौहान का फोटो और धन्यवाद अंकित था।

घूंघट कर मोबाइल से फ़ोटो भी ली

रोड़ शो के दौरान कई माताएं और बहनें मालवी परिधान पहने घूंघट कर हाथों में मोबाइल लेकर मुख्यमंत्री भैया चौहान की फोटो लेने के प्रयास करती रही। भैया आये भी उन्होंने फ़ोटो भी ली और भैया ने फूल बरसाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रथ पर संस्कृति और पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, विधायकगण मालिनी गौड़ तथा पूर्व मंत्री महेन्द्र हार्डिया और पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता आदि मौजूद थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 37वें राष्ट्रीय खेल में राज्य से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 अक्टूबर 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:जनता के लिये पुलिस करती है सभी चुनौतियों का सामना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सीतापुर:अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के मौके पर डालमिया भारत ने 18000 महिलाओं के सशक्तिकरण का जश्न मनाया।

rktvnews

बोसनियन पॉट के निर्देशक पावो मैरिनकोविच ने कहा- भारतीय संस्कृति में ही फिल्मों के प्रति प्रेम निहित है।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कालेज में महिला, कानून और समाज” विषयक परिचर्चा का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment