RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर: संगीतमय प्रस्तुति से पं देवनंदन मिश्रा को दी गई श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अक्टूबर। प्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित देवनंदन मिश्रा की छठी पुण्यतिथि आईडीएम पब्लिक स्कूल भिलाई रोड बाजार समिति आरा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बड़ी मठिया आरा के महंत रामकिंकर दास जी ने किया वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डीएसपी के सी दुबे जी रहे। गुरु जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत हुई।सर्व प्रथम संगीतालय की शिष्या जूली कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर के अतिथि का स्वागत किया। तबला वादन में देवेश दुबे ने पेशकार,उठान, कायदा, टुकड़ा,गत, चक्रदार, लगी -लड़ी बजाकर महफ़िल को तबलामय बना दिया। हारमोनियम पर संगत चंद्रमोहन ओझा ने किया ।बांसुरी वादन में बनारस के कलाकार अखिलेश तिवारी ने राग देश में तीन ताल प्रस्तुत किया और मरवा में एक ताल प्रस्तुत किया। साथ में भजन बजाकर महफिल को मंत्र मुक्त कर दिया ।श्रोता खूब आनंदित हुए और बांसुरी का श्रवण किया ।तत्पश्चात शास्त्रीय गायन के अंतर्गत कुमार गौतम ने रागेश्वरी में बड़ा ख्याल” हे करतार “और छोटा ख्याल में “अपने गरज पकड़ लीना बैया मोरी” एक ताल में गाकर श्रोताओं को शास्त्रीयता से भर दिया।उसके बाद “लाज बचाओ हे गिरधारी “भजन गाकर समारोह को भक्तिमय बना दिया !इनके साथ तबले पर संगत देवेश दुबे ने किया।हारमोनियम पर संगत सुधीर कुमार ने किया और तानपूरे पर संगत रितेश कुमार और पंकज कुमार ने किया। शहर के जाने-माने लोकगीत की जानकार नागेंद्र पांडे जी की शिष्याओं ने सहाना और झूमर प्रस्तुत किया जिसमें अंबे शरण, ममता कुमारी और ऐषणा राज ने अपनी प्रस्तुति दी। मंच संचालन जनार्दन मिश्र ने किया ।वही धन्यवाद ज्ञापन केंद्र अधीक्षक ब्रजेंद्र महाराज ने किया। आनंद,आकाश,बालानंद, आदर्श,उमेश, रुप नारायण चौधरी,राकेश कुमार मिश्रा ,महेश कुमार, ,बी एन राय, रामाशीष चौधरी,निजाम जी,कलामुददीन जी, अरुण सर सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts

जीवन की अंतिम यात्रा.. ! : उत्तम कुमार तिवारी ” उत्तम”

rktvnews

केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने ग्वालियर में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया।

rktvnews

एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम।

rktvnews

कोचिंग का क्रेडिट, स्कूल की गुमनामी: शिक्षकों के साथ यह अन्याय कब तक?

rktvnews

भोजपुर:पूजा की तैयारी पर चित्रांश समिति की बैठक।

rktvnews

रोहतास:गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment