RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से लोकसभा चुनाव को लेकर मिलने पर बनी सहमति :हम गुट

पटना /बिहार 21 फरवरी। हम गुट के राष्ट्रीय कार्यालय पुनाईचक पटना में मंगलवार को राजद के वरिष्ठ नेता प्रदेश महासचिव डॉ० विजय कुमार यादव ने हम गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश निराला यादव एवं गुट के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी से शिष्टाचार मुलाकात किया । जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन में हम के गुट के साथ-साथ मिल कर चुनाव लड़ने पर चर्चा हुई । कुछ दिन पहले जीतन राम मांझी की हम पार्टी में टूट कर बड़ी संख्या में कद्दावर नेता ने पार्टी छोड़कर हम गुट का निर्माण किया। आज के समय में हम गुट की लोकप्रियता काफी चर्चा में है और विचारधारा से बहुत बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहें हैं इसकी लोकप्रियता को देखते हुए डॉ विजय यादव ने कहा कि हम गुट को साथ लेकर चलने में राष्ट्रीय जनता दल को आने वाले चुनाव में काफी फायदा होगा।
गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश निराला यादव ने कहा कि हम लोगों की जल्द ही मुलाकात राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से होगी और हम लोग आगे की रणनीति पर विचार करेंगे ।

Related posts

भोजपुर : जवइनिया के विस्थापित परिवारों का विधायक ने बिलौटी मे लिया हाल समाचार।

rktvnews

गढ़वा:नवपदस्थ उपायुक्त ने पदाधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक।

rktvnews

चितौड़गढ़:निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षकों ने किया मीडिया सेंटर एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण!सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं विज्ञापन अधिप्रमाणन को लेकर दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला कार्यालय में किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने थाईलैंड के प्राचीन शहर अयुत्या का दौरा किया, जिसका नाम भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या के नाम पर रखा गया है।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 दिसंबर 24

rktvnews

Leave a Comment