RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:स्वतंत्रता दिवस 2024 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त रमेश घोलप ने सभी संबंधित अधिकारियों संग की बैठक।

मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में व्यवस्थाओं को लेकर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTVNEWS/चतरा ( झारखंड)31 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप द्वारा स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक किया गया। बैठक में जिला स्तरीय सभी कार्यालय प्रधान उपस्थित हुए। बैठक में स्वतंत्रता दिवस 2024 की तैयारियों के संबंध में रूपरेखा तैयार की गई। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में आयोजित होगा। जिसमें झंडोतोलन-राष्ट्रगान, परेड समेत अन्य कार्यक्रम किया जाएगा।
बैठक में उपायुक्त ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा की साफ-सफाई, रंग रोगन, लाउडस्पीकर की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, लोगों के बैठने की व्यवस्था,अग्निशमन दस्ता, स्वतंत्रता सेनानियों को आमंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, परेड समेत अन्य के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।
वहीं उपायुक्त ने फांसी तालाब एवं रेड क्रॉस में झंडोत्तोलन की तैयारियां करने, कार्यक्रम स्थल पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट को ससमय कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहने समेत अन्य को लेकर भी निर्देशित किया गया।
समाहरणालय परिसर में 8 बजे, शहीद स्मारक फांसी तालाव में 8:15 बजे, पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण 8:25 बजे, रेड क्रॉस चतरा में 8:30 बजे, मुख्य समारोह स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 9 बजकर 5 मिनट पर झंडोत्तोलन किया जाएगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, निदेशक डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

FUTAB का आरोप विश्वविद्यालयों द्वारा सरकार को अद्यतन डीए/डीआर मांगें भेजने में ढिलाई बरतने के कारण विश्वविद्यालयों को जून माह का वेतन एवं पेंशन अनुदान मिलने में हो सकती है देरी।

rktvnews

भोजपुर:अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वीकेएसयू में संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को स्‍मरण किया।

rktvnews

सीआईएल ने 7 मार्च 2024 तक 703.91 मीट्रिक टन के साथ कोयले का रिकॉर्ड उत्पादन किया।

rktvnews

शाहपुर:सैंट्रो कार से 33 कार्टून शराब बरामद।

rktvnews

Leave a Comment