RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भाषा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में “उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान” से साहित्यकारों को किया सम्मानित।

देहरादून/उत्तराखंड 21 फरवरी।आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा सर्वे चौक स्थित आई0आर0डी0टी0 सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से आये 10 साहित्यकारों को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान एक ऐसे राज्य के रूप में है, जहां भाषा और साहित्य की सेवा करने वाले सुमित्रानंदन पंत जी एवं अनेक विभूतियों ने अपनी रचनाओं से उत्तराखण्ड की चिंतन परंपरा को विराट भावभूमि प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने साहित्यकारों, भाषाविदों एवं शोधार्थियों से अनुरोध किया कि वे भाषा संस्थान के साथ मिलकर भाषाई विकास के लिए कार्य करें और इस संस्थान को देश के प्रतिष्ठित संस्थान के तौर पर विकसित करने के लिए मिलकर कार्य करें।
इस अवसर पर सचिव विनोद रतूड़ी, प्रो0 कुमुदिनी नौटियाल, प्रो0 लक्ष्मण, बीना वेंजवाल, प्रतिबिम्ब बड़थ्वाल, नवीन लोहानी, लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, हयात सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार व साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।

Related posts

शिक्षा विभाग के तानाशाही और असंवैधानिक कार्य शैली पर रोक लगे:कार्यकारी अध्यक्ष फुटाब प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:45-घाटशिला(अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव से संबंधित नामांकन की अधिसूचना जारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता, कहा- अभ्यर्थी पूर्वाह्न 11 से 03 बजे अपराह्न तक कर सकेंगे नामांकन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर 12 घंटे के अंदर आश्रित को सुपुर्द की गई अनुग्रह अनुदान राशि।

rktvnews

सारण:जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ।

rktvnews

चतरा कॉलेज चतरा में स्वीप कार्यक्रम के तहत हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment