RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने किया अंचल कार्यालय चौसा का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)23 अक्टूबर। मंगलवार को अपर समाहर्ता बक्सर, कुमारी अनुपम सिंह के द्वारा अंचल कार्यालय चौसा का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में प्रधान लिपिक विनोद कुमार सिंह, डाटा इंट्री ऑपरेटर विजय कुमार, अंचल अमीन संतोष कुमार, तीन राजस्व कर्मचारी यथा राजू रंजन प्रसाद, श्रीकांत एवं आरती कुमारी एवं राजस्व अधिकारी चौसा अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित कर्मियों एवं पदाधिकारी से कारण पृच्छा करते हुए एक दिन का वेतन/मानदेय स्थगित करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में ऑनलाईन म्यूटेशन, परिमार्जन, अभियान बसेरा 2, ई मापी, एल0पी0सी0 निर्गमन इत्यादि में अंचल चौसा की प्रगति असंतोषजनक पाया गया। निदेशित किया गया कि आम नागरिकों के कार्यों में प्रगति प्राप्त करें। यदि कर्मियों के प्रवृति में सुधार नहीं होता है तो संबंधित कर्मी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए सेवा/संविदा समाप्ति की कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

चतरा:सुशासन सप्ताह 2024 प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

26 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मध्यप्रदेश: इंदौर जिले के विधायकों की चुप्पी पर जीतू पटवारी का सवाल ,क्या इंदौर में सचमुच रामराज्य है?

rktvnews

देवघर:खेल भावना के साथ कड़ी मेहनत है सफलता की कुंजी: उपायुक्त

rktvnews

चतरा:कदाचारमुक्त NEET (UG) परीक्षा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

राजस्थान:राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment