RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा को दक्षिण बिहार प्रांतीय सह संयोजक बनने पर भाजपा भोजपुर द्वारा भव्य स्वागत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी भोजपुरी के पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा को पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भोजपुर जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का लहर दौड़ पड़ी।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा को दक्षिण बिहार प्रांतीय सह संयोजक बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे आरा परिसदन मे भव्य स्वागत किया गया। नवनियुक्त प्रांतीय सह संयोजक को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला,अंगवस्त्र के साथ मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भोजपुर जिला भाजपा के लिए गौरव की बात है कि जिले के एक समर्पित कार्यकर्ता को प्रदेश मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।भोजपूर जिला के कार्यकताओ मे खुशी है।
वहीँ नवनियुक्त दक्षिण बिहार प्रांतीय सह संयोजक मिथिलेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी हैऔर इस पार्टी मे कार्यकताओ का मान-सम्मान मिलता रहता है। पार्टी मे कोई भी कार्यकर्ता अपने कार्य के बल पर बड़ा से बड़ा दायित्व पाता है।मै प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को आभार व्यक्त करता हूँ कि मुझ जैसे कार्यकर्ता को अहम जिम्मेदारी सौंपा गई।
कार्यक्रम मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय,राजेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी, प्रहलाद राय,राजकुमार कुशवाहा,रमेश कुमार कर्ण, संजय कुमार सिंह,संजीव पांडेय,कुमार गौतम,ज्योति कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार,विवेक कुशवाहा, रामदिनेश यादव,भुनेश्वर ठाकुर, अनील पांडेय,मणी भूषण आदि नेता और कार्यकर्ता थे।

Related posts

दरभंगा:जिला में निर्माणाधीन फोरलेन का डीएम ने अधिकारियों की टीम के साथ किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजन के लिए जानवरों की हत्या कानून के तहत स्वीकार्य’: सुप्रीम कोर्ट ने प्रयोगशाला में बनने वाले मांस पर स्विच करने की याचिका पर विचार करने से इनकार किया।

rktvnews

भोजपुर : मारपीट मामले का अभियुक्त गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल 

rktvnews

महिला और बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र मुंजपारा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के लिए वर्चुअल समिति बैठक में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:पेयर गो प्रतियोगिता में बिहार बना ओवर ऑल चैम्पियन :डॉ विजयेश

rktvnews

भोजपुर:प्रकाश सिंह भाजयुमो के प्रदेश सह क्षेत्रीय प्रभारी मनोनीत, नेताओं ने दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment