RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)21 मार्च। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अनीसाबाद स्थित अली नगर कॉलोनी में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। दावत-ए-इफ्तार का आयोजन बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री इर्शादुल्लाह की ओर से किया गया।
मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर अभिनंदन किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ मॉगी।
इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, विधान पार्षद गुलाम गौस, विधान पार्षद खालिद अनवर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:साप्ताहिक समर कैंप का हुआ शुभारंभ, प्रतिभा विकसित करने का सुनहला अवसर: डॉ निरुपमा सिंह

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार के सीतामढ़ी में माँ सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का भूमिपूजन किया।

rktvnews

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा एवं अन्य परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में बैठक।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने प्रथम एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में तीन प्रमुख इकाइयों का किया दौरा।

rktvnews

भोजपुर:प्रतिष्ठित बिहारी हीरो अवार्ड 2026 के लिए चयनित हुए डा विकास कुमार

rktvnews

Leave a Comment