RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

बिहार:प्रधानमंत्री ने आईआईटी पटना समेत अन्य भवनों का किया वर्चुअल उद्घाटन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 20 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी पटना के नवनिर्मित 24 भवनों, आईआईएम बोधगया के स्थाई भवन तथा भागलपुर ट्रिपल आईटी के नये स्थाई भवन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन स्थित अपने कक्ष से जुड़े।
ज्ञातव्य हो कि 466 करोड रुपये की लागत से बने आईआईटी पटना में 24 भवनों के निर्माण होने से एकेडमिक ब्लॉक, केंद्रीय पुस्तकालय, छात्रावास, सेंट्रल लेक्चर हॉल और स्टूडेंट ऐक्टिवीटी सेंटर सहित अन्य सुविधाएं छात्रों को मिलने लगी। कल मुख्यमंत्री ने बिहटा स्थित आईआईटी परिसर पहुंचकर नव निर्मित भवनों का जायजा लिया था और वहाॅ की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वर्ष 2007 में भारत सरकार से पटना में आईआईटी की स्थापना के लिए आग्रह किये जाने के बाद वर्ष 2008 में पटना में इसकी स्थापना हुई थी। राज्य सरकार द्वारा पटना के बिहटा में उसके लिए 500 एकड़ भूमि नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई थी। मूलभूत शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवनों का निर्माण होने पर वर्ष 2012 में यह संस्थान बिहटा के स्थाई परिसर में हस्तानांतरित हो गया। आज नवनिर्मित भवनों का प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण किये जाने से अब यहाॅ पठन-पाठन का कार्य और बेहतर ढंग से संचालित हो सकेगा।
आईआईएम बोधगया के भवन के उद्घाटन होने से इस परिसर में छात्रों को अत्याधुनिक स्मार्ट कक्षाएं और पुस्तकालय आदि की और बेहतर सुविधाएं मिलने लगी हैं।
128 करोङ रुपये की लागत से भागलपुर में ट्रिपल आईटी भवन के उद्घाटन से छात्र-छात्राओं को भी सुविधा मिलने लगी है।
कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा तथा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह भी जुड़े हुए थे।

Related posts

दरभंगा:विशेष गहण पुनरीक्षण में जीविका दीदियाँ निभाएंगी अहम भूमिका-डीएम

rktvnews

पटना के अभिषेक सोनू, पोकर में दिखा रहे अपना जलवा।

rktvnews

वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज गंगा महाआरती के अद्भुत प्रदर्शन के साथ गंगोत्सव संपन्न।

rktvnews

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी)-विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, 2024 मनाया।

rktvnews

मध्य प्रदेश में भी संगठन विस्तार की तैयारी में अपना दल (एस), जल्द महत्वपूर्ण पदों पर लगेगी मुहर।

rktvnews

डीएम की अध्यक्षता में हुई तकनीकी विभाग की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment