RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिलान्यास

भोजपुर:केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने तीन रिवर स्टेशन, पीपा पुल के आधुनिकीकरण के साथ बिहार भर के जहाजरानी विभाग के विभिन्न योजनाओ का शिलान्यास और उदघाटन किया।

आरा/भोजपुर 20 फरवरी।केन्द्रीय विद्धुत एवं नवीन नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह ने आज महुली घाट से भोजपुर जिला सहित बिहार भर मे जलमार्ग मंत्रालय के विभिन्न योजनाओ का शिलान्यास और उदघाटन किया।
महुली घाट सभा स्थल से मंत्री ने महुली, ख्वासपुर, सिन्हा घाट के लिए रिवर स्टेशन (जेटी) और महुली घाट-ख्वासपुर पीपा पुल के आधुनिकीकरण का शिलान्यास किया।इसके अलावा राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 वाराणसी-हल्दिया जलमार्ग के अंतर्गत बिहार के सभी प्रमुख घाटो पर पहले से बने सामुदायिक जेटी ,पीपा पुल और बनने वाले योजनाओ का शिलान्यास और उदघाटन किया। आज केन्द्रीय मंत्री द्वारा सौ करोड़ रूपए के योजनाओ का शिलान्यास और उदघाटन किया गया।
उक्त अवसर पर महती जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भोजपुर जिला के महुली घाट से आज ऐतिहासिक कार्य हो रहा है।राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या एक वाराणसी-हल्दिया मार्ग उतरप्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल से गुजरती है। जलमार्ग से परिवहन सस्ता और प्रदुषण मुक्त होता है। महुली घाट से 100 करोड़ के योजनाओ का शिलान्यास और उदघाटन करने पर केन्द्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनवाल का धन्यवाद देता हूँ। महुली,सिन्हा, ख्वासपुर मे जेटी होने से भोजपुर, बक्सर सहित उतरप्रदेश के सीमावर्ती जिलो को बहुत फायदा होगा। इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सुदृढ होगी।बाजार बढेगा और रोजगार मिलेगा। पीपा पुल के आधुनिकीकरण से जहाज पार करने मे बहुत कम समय लगेगा।यह पुल आधुनिक होगा।आवागमन के लिए सुगम होगा।
केंद्रीय मंत्री का महुली घाट पर जाने के क्रम मे विभिन्न जगहो पर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जिला उप विकास आयुक्त,जहाजरानी मंत्रालय के पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि ईं.धीरेन्द्र सिंह,संजय कुमार सिंह,जिला प्रवक्ता राजेश सिंह सहित भाजपा नेतागण,हजारो ग्रामीण जनता शामिल थे।

रजेया के युवक की हत्या पर शोक संतृप्त परिवार से मिलने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह आज को रजेया पहुंचे।रजेया मे पिछले दिनो हुए युवक के हत्या होने पर सांसद सह मंत्री ने शोक संतृप्त परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए कहा कि हत्या मे संलिप्त अपराधियों को छोड़ा नही जाएगा।उन्हे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे डाला जाएगा।उन्होने उपस्थित पुलिस पदाधिकारी से घटना के बारे मे जल्द से जल्द खुलासा करने और अपराधियों को पकड़ कर सजा दिलाने का निर्देश दिया। उन्होने परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही।
साथ मे ईं.धीरेन्द्र सिंह,राकेश सिंह,संजय कुमार सिंह,विजय सिंह,कौशल यादव,सतीश भट्ट,अखिलानंद ओझा,विनय सिंह,संतोष सिंह, राजेश सिंह आदि कार्यकर्ता थे।

Related posts

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर।

rktvnews

भोजपुर:जवईनियां के विस्थापितों के पुनर्वास से लेकर भोजपुर में सिंचाई, बिजली, सड़क एवं पुल निर्माण तक 9 प्रमुख मांगों को लेकर भाकपा माले ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्र।

rktvnews

नेता-चरित्रम्

rktvnews

आरा में साइबर थाने का उद्धघाटन!साइबर फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं:एस पी प्रमोद कुमार यादव।

rktvnews

एनटीपीसी ने बालिका सशक्तिकरण मिशन के नए संस्करण का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:बिहार को बदलने के सवाल पर 9 मार्च को बदलो बिहार महाजुटान और 25 को आरा में समागम:कुणाल

rktvnews

Leave a Comment