RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जयपुर:चिकित्सकों का दल साइकिलों से अयोध्या रवाना।

जयपुर/राजस्थान 19 फरवरी। जयपुर से चिकित्सकों का एक दल रविवार को साइकिलों से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने यहां विधानसभा से इस दल को झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री देवनानी ने दल के डॉक्टर लोकेंद्र शर्मा, डॉक्टर महेंद्र ,डॉक्टर स्वप्न दास और डॉक्टर कमलकांत त्रिवेदी का मुंह मीठा करा कर अयोध्या के लिए रवाना किया । श्री देवनानी ने इस मौके पर चिकित्सकों द्वारा तैयार योग एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पोस्टर का विमोचन भी किया। चिकित्सकों ने श्री देवनानी को बताया कि यह दल मार्ग में विभिन्न मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालयों में जाकर योग एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर परिचर्चा भी आयोजित करेगा । इस मौके पर हरि शंकर , रवि वर्मा, डॉक्टर दिनेश शर्मा और डॉक्टर सुनील भी मौजूद थे।

Related posts

राजनीति को नया आयाम देने के लिए जरुरी युवाओं की भागीदारी।

rktvnews

रायपुर : डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष पूरक तथा अवसर परीक्षा वर्ष 2023 की समय-सारिणी घोषित।

rktvnews

भोजपुर: वोट कटवा लोगो से सावधान रहे जनता: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर के उपसंरक्षक सरफराज अहमद खान ने जनहित में आरा सांसद सह ऊर्जा मंत्री से की अपील।

rktvnews

डॉ रेणु मिश्र रचित भारत का अमृत काल (विजन 2047 ) का लोकार्पण समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बीपीएल परिवारों को कैंप लगाकर दिया गया गैस कनेक्शन।

rktvnews

Leave a Comment