RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर दिया विशेष जोर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मार्च।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर वहां चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गति, गुणवत्ता तथा उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा कार्य में तेजी लाकर इसे समय पर पूर्ण किया जाए, ताकि जिले के लोगों को जल्द से जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का भी अवलोकन किया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण हो सके।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता भोजपुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी, सिविल सर्जन भोजपुर तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी उदवंतनगर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

इस जनवरी, अतुल कुमार की प्रशंसित संगीतमय कृति ‘पिया बहरूपिया’ लेकर आ रही है उमंग के कई रंग।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उन्नत और समृद्ध रही है प्राचीन भारतीय वास्तुकला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

एमएसएमई विकास कार्यालय द्वारा निर्देशित आकांक्षी जिला बांका द्वारा कंप्यूटर हार्डवेयर मेंटेंस एवं नेटवर्किंग आधारित उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

चतरा:फाइलेरिया उन्मूलन हेतु आईडीए 2025 के अंतर्गत द्वितीय जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने एनसीजीजी द्वारा आयोजित जम्मू एवं कश्मीर प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए फील्ड प्रशासन में क्षमता निर्माण कार्यक्रम के सातवें बैच के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment