RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय :प्रखंड सह अंचल कार्यालयों की साफ़ –सफाई की कमान जीविका दीदियों को,हलसी प्रखंड कार्यालय से हुआ शुभारंभ।

5 जुलाई से अन्य प्रखंडों में भी होगा शुरू,महिलाओं को मिला रोजगार।

RKTV NEWS/लखीसराय ( बिहार)01 जुलाई।राज्य के अस्पतालों , बैंकों एवं विभिन्न विभागों में जीविका दीदी की रसोई के सफल क्रियान्वयन के बाद अब सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की जिम्मेवारी अब जीविका दीदियाँ संभालेगी।ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार राज्य के प्रखंड सह अंचल कार्यालयों एवं परिसर की साफ़-सफाई जीविका द्वारा संपोषित सामुदायिक संगठनो द्वारा कराया जाना है।राज्य के प्रत्येक प्रखंड में जीविका द्वारा उनके नोडल संकुल स्तरीय संघ द्वारा प्रतिदिन साफ़-सफाई क्रियान्वित किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के बीच समझौता ज्ञापन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।यह समझौता तीन वर्ष के लिए किया जा रहा है l
दरअसल प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थान है और यहाँ स्वच्छता को विशेष ध्यान रखना होता है।प्रखंड कार्यालय में आम- जनो का आना-जाना अधिक होता है लिहाजा परिसर को स्वच्छ रखना प्रखंड प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होती है।साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गन्दगी फैलती रहती है। इससे आने- जाने वालों के साथ ही कर्मियों को भी बीमारी का खतरा बना रहता है।साथ ही बदबू और संडाध से कार्य करने में भी कर्मियों को परेशानी होती है l लिहाजा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बेहतर कार्य हेतु वातावरण निर्माण एवं स्वच्छता संधारण के लिए जीविका दीदियों ने कमान संभाल ली है।
इसी कड़ी में लखीसराय जिला के हलसी प्रखंड में मंगलवार से प्रखंड सह अंचल कार्यालय के साफ़-सफाई की जिम्मेवारी जीविका दीदियों ने शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर, हलसी में साफ़-सफाई कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सफा-सफाई के लिए नोडल अधिकार जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ द्वारा सर्वप्रथम साफ-सफाई की गई।तत्पश्चात अर्पित आनंद , प्रखंड विकास पदाधिकारी , हलसी, धर्मवीर कुमार – प्रखंड परियोजना प्रबंधक समेत अन्य कर्मियों ने पौधारोपण करते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय में साफ-सफाई कार्यक्रम की शुरुवात की। अब प्रतिदिन जीविका दीदियाँ परिसर में साफ-सफाई का कार्य निर्धारित मापदंड और समझौते के अंतर्गत करेंगी।
निशिकांत पटेल, प्रबंधक गैर कृषि , जीविका ने बताया कि साफ़ -सफाई के लिए पांच जीविका दीदियों को अधिकृत किया गया है।इनमे से एक जीविका दीदी सुपरवाइजर होंगी l समय-समय पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका इनके कार्यों की समीक्षा एवं सहयोग प्रदान करेंगे। निशिकांत पटेल ने बताया कि हलसी के बाद जिला के अन्य सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी 5 जुलाई से 2025 से साफ-सफाई का कार्य जीविका दीदियों द्वारा शुरू कर दिया जायेगा।
साफ-सफाई शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर संजू देवी – अध्यक्ष, अधिकार जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ एवं जीविका कर्मी रविन्द्र कुमार, निलेश कुमार, श्रवण कुमार समेत संकुल स्तरीय संघ की सदस्य उपस्थित रहीं।
प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में जीविका दीदियों द्वारा सफा-सफाई का कार्य शुरू किये जाने से उन्हें रोजगार तो मिला ही सरकार के स्वच्छता अभियान को भी रफ़्तार मिल रहा है।

Related posts

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘शहीद स्मारक’ का उद्घाटन किया और धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला रखी।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने जी०पी०ओ०, पटना के पास नवनिर्मित बहुमंजिला पार्किंग भवन (मल्टी मॉडल हब) तथा पटना जंक्शन तक भूमिगत पथ (सब-वे) का किया लोकार्पण।

rktvnews

मध्यप्रदेश और सिंगापुर, इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग-ग्रीन टेक्नोलॉजी और स्मार्ट सिटी सॉल्युशन्स के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:नई आशा द्वारा आयोजित दो दिवसीय माता शबरी फुटबॉल टूर्नामेंट-2024 का समापन।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

rktvnews

भोजपुर:संगीतद्वारक बक्शी अवधेश की स्मृति में बही संगीत की सरिता।

rktvnews

Leave a Comment