RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

गाजीपुर:पर्यावरण जागरूकता बौद्धिक एवं काव्य संगोष्ठी का आयोजन।

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश 18 फरवरी। गाजीपुर जिला अंतर्गत लंका, सिद्धेश्वर नगर जिला पत्रकार समिति हाल में मिशन जामवंत से हनुमान जी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह के प्रमुख संयोजन में प्रदेश संयोजक कवि इंद्रजीत निर्भीक के संचालन और प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. व्यासमुनि राय के अध्यक्षता में पर्यावरण जागरूकता बौद्धिक एवं काव्य संगोष्ठी में मानव समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को मंचीय एवं आनलाईन पर्यावरण जागरूकता सम्मान -2024 मिशन जामवंत से हनुमान जी के प्रमुख संरक्षक पूर्व आईएएस. अधिकारी एवं प्रख्यात संत कमलानन्द जी महाराज – डॉ. कमल टावरी ने 108 लोगों को भेंट करने के बाद कहा कि भारत वर्ष विश्वगुरु है और रहेगा।हम सबको संसार में अपने आपको सभी प्रकार से सुदृढ़ रखने के लिए जो भी साधन संसाधन है। उसके अनुसार स्वावलंबी बनने का प्रयास करना चाहिए। पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण,पशु पक्षी पालन और अपने छोटे मोटे उद्योग धंधों से भी अनेकों प्रकार से लाभ मिल सकता है। सरकार या नौकरी के भाव से अलग हटकर आर्थिक धनोपार्जन का प्रयास करने की जरूरत है।
कवि सम्मेलन में कामेश्वर द्विवेदी महाकाव्य रचयिता ने – पशुता का पूर्ण अवसान चाहिए, धरती को केवल इन्सान चाहिए, दिनेश चन्द्र शर्मा ने -तूं नहीं पैगाम तेरा हर किसी के दिल में है,जल रही अब तक रोशनी महफ़िल में है,इंद्रजीत निर्भीक ने – पर्यावरण प्रदूषण को हम सब दूर भगाएं, स्वयं रोजगार अपनाकर सुखी समृद्धशाली बनजाए, विनय पाण्डेय बहुमुखी ने -कल एक विधायक से मुलाकात हो गयी,वो मूड में नहीं थे, मगर मुलाकात हो गयी, हरिशंकर पाण्डेय हरि ने -असहाय पिता और बेबस पिता,दिल के हालात खुद जानता पिता, डा.विजय नारायण तिवारी ने-कल एक विधायक से मुलाकात हो गयी,वो मूड में नहीं थे मगर बात हो गयी, औषधि पण्डित रंगबहादुर सिंह ने – हम सब क भारत दुनियां में महान ह,ऐहिजा क जड़ी बूटी से मिले वाला जान ह,यशवन्त यादव ने -जहां की गंगा जमुनी की तहजीब सदियों से सलामत है,वह सरजमीं है गाजीपुर, विनय पाण्डेय बहुमुखी ने -जो जीवन के लम्हे बीत गये वो फिर ना वापस आयेंगे, भगवती प्रसाद राय ने – जाग हो भईया जागे पूरा संसार,ना त पर्यावरण प्रदूषण से मचजाई चारो ओर हाहाकार, वेदप्रकाश श्रीवास्तव वेद ने – पर्यावरण संरक्षण से ही हम सबका आन-बान-शान है, इसके प्रदूषण से हम सबका रोगग्रस्त होता जान है,संजय पाण्डेय ने तरन्नुम संगीतमय प्रस्तुति से सबका मन मोहा।
स्वागत संबोधन में प्रमुख संयोजक सूर्य कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण मुक्ति के लिए पूरे संसार में क्रमबद्ध तरीके से मुख्य अतिथि डॉ.कमल टावरी जी का भगीरथ प्रयास को सार्थक बनाने के लिए हम सबको जागरूक होकर जन-जन को जागृत करने की जरूरत है।
उक्त अवसर पर डॉ.रणविजय सिंह, प्रोफेसर के.पी.सिंह, हरेंद्र राय ,उमेशचंद्र राय, दिनेशचंद्र राय, डॉ. श्रीकांत पांडेय, कुंज बिहारी राय, मकसूदन राय, वंशनारायण राय, राम नारायण सिंह -पूर्व विधायक , नरेंद्र उपाध्याय ,रामभजन राय, विकास उपाध्याय, विराट मिश्रा, राम मनोज तिवारी ,वेद प्रकाश दुबे ,लेमेन मसाला -जर्मनी, अरुण कुमार सिंह, रामजीवन पांडेय सहित अनेकों लोगों को सम्मानित किया गया।
स्वागत संयोजन-मिशन जामवंत से हनुमान जी के गाजीपुर जिला संयोजक डॉ.विजय नारायण तिवारी, सहसंयोजक युवा कवि द्वय विनय पाण्डेय बहुमुखी एवं यशवन्त यादव, धन्यवाद आभार डॉ.रणविजय सिंह ने किया।

Related posts

भोजपुर:धान की खेती को मत्स्य पालन,वानिकी के साथ जोड़ने की पद्धति इकोलॉजिकल बैलेंस का उत्कृष्ट उदाहरण : डा प्रबुद्ध कुमार मिश्रा

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पोत समुद्र प्रताप को भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया, यह गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया प्रदूषण नियंत्रण पोत है।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गीता जयंति पर सामूहिक गीता पाठ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 8 मार्च को बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और कोयंबटूर का दौरा करेंगे।

rktvnews

चतरा:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रेस वार्ता को किया संबोधित।

rktvnews

Leave a Comment