RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)13 नवंबर।समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा, 2026 के परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए कुल 38 माध्यमिक एवं 28 इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। आगामी परीक्षा में माध्यमिक स्तर के 22,597 छात्र-छात्राएं एवं इंटरमीडिएट स्तर के 15,933 छात्र-छात्राएं संभावित रूप से सम्मिलित होंगे।
बैठक में विधायक जनार्दन पासवान (विधानसभा चतरा), सांसद प्रतिनिधि, सिमरिया विधायक प्रतिनिधि, आरक्षी अधीक्षक चतरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, एवं शिक्षक संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र राम उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त ने परीक्षा संचालन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन में सभी विभागों के बीच समन्वय आवश्यक है, ताकि छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ फिल्म तथा ओटीटी के प्रमुख व्यक्तियों ने किया पौध-रोपण।

rktvnews

भोजपुर: शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को की जा रही मॉनिटरिंग।

rktvnews

भोजपुर:शहर में लगा महाजाम, आम लोग हो रहे परेशान।

rktvnews

भोजपुर:चुनाव परिणाम आशाजनक :जनसंघ

rktvnews

भोजपुर: विवेकानंद की जयंती पर स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान द्वारा कार्यकम आयोजित।

rktvnews

नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन और महाकालेश्वर मंदिर के बीच वर्तमान रोपवे के विकास, संचालन और रख-रखाव के लिए 188.95 करोड़ रुपये स्‍वीकृत किए।

rktvnews

Leave a Comment