RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

पश्चिम चंपारण:21 फरवरी को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन।

पश्चिम चंपारण/बेतिया 18 फरवरी।श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के प्रांगण में दिनांक-21.02.2024 को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है।
जिला नियोजन पदाधिकारी,अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प, रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुनः 21 फरवरी 2024 को भी जिला नियोजनालय, बेतिया के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि डिसेट्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा टेक्नीशियन के पद पर कार्य करने हेतु इच्छुक कुल-20 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 15600-17000 रूपया प्रतिमाह मानदेय प्रदान की जायेगी। इस पद पर कार्य करने हेतु अभ्यर्थियों को इंटर/आईटीआई/डिप्लोमा पास होना जरूरी है। कार्यस्थल फरिदाबाद पलवल होगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला नियोजनालय में दूरभाष संख्या-06254-295737 पर हेल्प सेन्टर बनाया गया है। अभ्यर्थी विशेष जानकारी के लिए हेल्प सेन्टर पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कृषि, पशुपालन, पर्यटन एवं उद्योग क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर : युवक की गोली मारकर हत्या! मृतक बनाही गाँव का है निवासी।

rktvnews

भोजपुर:विकेंड नुक्कड़ मुद्दा’ में नाटक “प्रकृति की चेतावनी” की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा का युवा कार्यकर्ता सम्मान समारोह सम्पन्न।

rktvnews

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव का 76 वां जन्म दिवस हर्षोल्लास आयोजित!युवा नेता सोनू राय के नेतृत्व में मिठाइयां और फलों का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment