RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरीक्षा

बीपीएससी 69 वी संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा संपन्न।बक्सर डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

बक्सर/बिहार 30 सितंबर।आज जिला दंडाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित एकीकृत 69वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण एवं परीक्षा कार्य के सफल आयोजन हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
जिला दंडाधिकारी के द्वारा नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय बक्सर, एमपी उच्च विद्यालय रामरेखा घाट बक्सर एवं एमवी कॉलेज चरित्रवन बक्सर का निरीक्षण किया गया एवं वहां प्रतिनियुक्ति केंद्राधीक्षक एवं दंडाधिकारी को आयोग के दिए गए निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया।
जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर से प्राप्त सुचनानुसार कुल नौ केंद्रों पर कुल परीक्षार्थियों की संख्या 5460, उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 3928, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 1532 एवं निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या शून्य है। जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर में दूरभाष के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ।

Related posts

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राजसी सवारी में त्रिनेत्रधारी भगवान श्री महाकाल के सभामंडपम् में भगवान श्री चंद्रमोलेश्वर का किया पूजन।

rktvnews

नीतीश कुमार की बिहार यात्रा पर PK बोले : यात्रा में भीड़ दिखेगी, लोग पैसे के बल पर और जाति के नाम पर इकट्ठा होंगे लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

rktvnews

रामगढ़:अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर सीधी और गुना एसपी को हटाने के दिये निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:लंबित वेतन-पेंशन तथा प्रोन्नति को ले कर्मचारी परेशान, कड़े निर्णय लेना मजबूरी:अध्यक्ष ,चितरंजन

rktvnews

शहर और जिले के महत्वपूर्ण पदों पर काबिज है भाजपा के जनप्रतिनिधि फिर भी विकास की राह देख रहा रघुटोला: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment