RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों पर की गई मूलभूत सुविधाओं का किया जा रहा भौतिक सत्यापन।

आरा/ भोजपुर 16 फरवरी ।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त भोजपुर जिला अंतर्गत सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सेक्टर पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्र पर मुलभुत सुविधा यथा पेयजल, रैंप,शौचालय, विद्युत, फर्नीचर, पहुँच पथ आदि का भौतिक सत्यापन कार्य किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन कार्यालय,भोजपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया की सभी सेक्टर पदाधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा निदेश दिया गया है कि सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने आवंटित मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन शीघ्र अपने सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे! निदेश दिया गया की सहायक निर्वाची पदाधिकारी अपने विधानसभा का समेकित प्रतिवेदन निर्वाची पदाधिकारी-सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर एवं मुलभुत सुविधा (AMF ) कोषांग को भी उपलब्ध कराएंगे!सेक्टर पदाधिकारी के भौतिक सत्यापन के उपरांत वैसे मतदान केंद्र जँहा मुलभुत सुविधा की कमी होगी तो वैसे मतदान केंद्र पर संबंधित विभाग द्वारा मुलभुत सुविधा सुनिश्चित किया जाएगा!
विदित हो कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर सभी मतदाताओं को मतदान के दिन मतदान केंद्र पर मुलभुत सुविधा को उपलब्ध कराया जाना है!

Related posts

भोजपुर:टीकाकरण महाअभियान मे 245 बच्चियों को विभिन्न विद्यालयों में लगा टीका।

rktvnews

भोजपुर: आरा परिषदन में युवा जदयू महानगर की बैठक आयोजित।

rktvnews

23 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बागपत में शुरू हुआ “मेरी बेटी, मेरी कुलदीपक” अभियान बेटियों को बढ़ावा दे रहे 35 जागरूक परिवारों का हुआ सम्मान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को ‘ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024’ में लगातार दूसरी बार “ए+” रेटिंग मिलने पर बधाई दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 31जुलाई 24

rktvnews

Leave a Comment